वैभव सूर्यवंशी (Image- IANS) 
क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20I में सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक

Vaibhav Suryavanshi Record: भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

अर्पित शुक्ला

Vaibhav Suryavanshi Fifty Against Zimbabwe: वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने गुरुवार को 15 साल और 118 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के विरुद्ध हरारे स्पोर्ट्स क्लब में यह कारनामा किया।

वैभव ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। इसी के साथ वैभव ने जिब्राल्टर के बल्लेबाज लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2021 में माल्टा के विरुद्ध 16 साल और 56 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। इस लिस्ट में कविन चड्ढा तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2026 में इंडोनेशिया की तरफ से खेलते हुए 16 साल और 76 दिन की उम्र में स्वीडन के विरुद्ध यह कारनामा किया था।

सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक

सिएरा लियोन के अलुसीन तुरे इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं, जिन्होंने 16 साल और 89 दिन की उम्र में घाना के खिलाफ साल 2023 में अर्धशतक जड़ा था। वहीं, भूटान के तेनजिन रबगी (16 वर्ष 118 दिन) इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में चीन के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था।

पूर्ण-सदस्यीय टीम की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2019 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध ऐसा किया था। उस समय रहमानुल्लाह 17 साल और 296 दिन की उम्र के थे।

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था, जिसके साथ वह सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर इस मामले में सबसे युवा भारतीय बने थे। 'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। भारतीय महिलाओं में शेफाली वर्मा (15 साल और 239 दिन) शीर्ष पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसमें 14 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने सीरीज के दो अन्य मुकाबलों में 13 और 15 रन जुटाए, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने आखिरकार फैंस को अपनी शानदार पारी के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

PM Modi Mumbai Visit Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मुंबई में हो रहा आयोजित

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला