IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
ZIM vs IND 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला आज शाम 4:30 बजे से हरारे में शुरु होगा। मैच से पहले जानें हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और दोनो टीमों के हेड-टू-हेड आंकडे
- Written By: सृष्टि मौर्य
हरारे पिच रिपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs India 1st T20I Key Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी, ऐसे में पिच और मौसम की भूमिका अहम रहने वाली है।
हरारे की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद देती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। दूसरी पारी में विकेट थोड़ा धीमा पड़ता है, जिससे स्पिन गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकते हैं।
मौसम रहेगा पूरी तरह साफ
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान हरारे में 23 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और हल्की हवा के बीच पूरे 40 ओवर का खेल बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
हरारे स्पोर्ट्स क्लब के T20I रिकॉर्ड
हरारे स्पोर्ट्स क्लब अब तक 75 पुरुष T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 39 मैच जीते हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हल्का फायदा मिलता है।
हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है।
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| खेले गए मैच | 14 |
| भारत की जीत | 11 |
| ज़िम्बाब्वे की जीत | 3 |
| कोई नतीजा नहीं | 0 |
| टाई | 0 |
दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, आशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), तादीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, मिल्टन शुम्बा, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, वेस्ली मधेवेरे।
यह भी पढ़ें:- क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
हरारे की संतुलित पिच, साफ मौसम और दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों को देखते हुए पहले T20 में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत जहां अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर उलटफेर करने की कोशिश करेगा।
