T20 WC Super-8: भारत के ग्रुप में शामिल हुई दुनिया की सबसे खतरनाक टीमें, अब होगा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ का असली घमासान
T20 World Cup Super-8: टी20 विश्व कप सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। चारों टीमें अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं और बिना हार के अगले दौर में पहुंचीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Super-8: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में अब ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है और सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है। अगले दौर में पहुंची आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। भारत को सुपर-8 के ग्रुप-1 में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान ग्रुप-2 का हिस्सा है।
ग्रुप-1 में भारत के साथ जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को जगह मिली है। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
ग्रुप-1 की सभी टीमें अपराजित
ग्रुप-1 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शामिल चारों टीमें ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारीं। भारतीय टीम ने चारों मैच जीतकर अपने समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका ने भी चारों मुकाबले जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज ने भी अपने सभी चार मैच जीतकर आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट की कमजोर टीम माना जा रहा था, लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सबको चौंका दिया। जिम्बाब्वे ने तीन मैच जीते, जबकि आयरलैंड के खिलाफ उसका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। सात अंकों के साथ वह अपने समूह में शीर्ष पर रहा। श्रीलंका छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, लेकिन सुपर-8 में उसे ग्रुप-2 में जगह मिली।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ऐतिहासिक है ये जीत, सिकंदर रजा की टीम के लिए रिकॉर्ड्स की झड़ी
सेमीफाइनल की राह आसान नहीं
ग्रुप-1 में अब मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराना होगा। जिम्बाब्वे ने भी अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह किसी भी टीम को चुनौती दे सकता है। ऐसे में इस समूह में हर मैच अहम होगा। ग्रुप-2 की चारों टीमें ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची हैं। श्रीलंका को जिम्बाब्वे से हार मिली थी। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने हराया, न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका से पराजित हुआ और पाकिस्तान को भारत ने 61 रन से शिकस्त दी।
