जर्सी बदली पर किस्मत न बदल पाई…अभिषेक शर्मा ने पहनी सिराज की जर्सी, फिर भी शून्य पर हुए आउट, फोटोज वायरल
Abhishek Sharma Duck: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने रंग में नहीं दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के बाद वो नीदरलैंड के खिलाफ भी शून्य पर आउट होकर पवेलियन चले गए थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Duck; Wearing Mohammad Siraj T-Shirt Viral: टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले रन का इंतजार कर रहे अभिषेक शर्मा का सूखा और लंबा हो गया है। अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले लौटने के बाद वह अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शून्य पर आउट हो गए। आर्यन दत्त के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्किड होकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनी थी, मगर किस्मत नहीं बदली।
ABHISHEK SHARMA WEARING SIRAJ’s JERSEY. 😄🔥 pic.twitter.com/KTsmrjNOQs — Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2026
अपना पहला T-20 World Cup खेल रहे सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। Namibia के खिलाफ उन्हें आराम दिया गया था। पिछली 7 पारियों में 5 वीं बार जीरो और पहले ओवर में आउट होने का रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज तो उन्होंने एक टोटका भी किया वो अपनी… pic.twitter.com/Ifko1Bov2V — Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
तीन मैचों में तीन डक के साथ अभिषेक शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वह आशीष नेहरा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। ओवरऑल सूची में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान पांच-पांच डक के साथ आगे हैं। अफरीदी ने 34 और दिलशान ने 35 मुकाबले खेले थे।
सुनील गावस्कर की सलाह
मैच से पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक को सरल लेकिन अहम सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि “अभिषेक शर्मा को मेरी बिना मांगी सलाह है: पहले एक सिंगल मारो. बस. उसके बाद तुम बैटिंग शुरू कर सकते हो. लेकिन बस एक सिंगल मारो, एक तेज सिंगल लो जिसमें तुम्हारे पैर तेजी से हिलें, और फिर आगे बढ़ो।”
इसके आगे गावस्कर ने आगे जोड़ा कि “यह खुद पर कॉन्फिडेंस होता है. उसने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाई. वह फॉर्म में है और अच्छे टच में है, और वह इसका फायदा उठा रहा है. जरूरी बात यह है कि वह अच्छे फॉर्म को हल्के में नहीं ले रहा है. बहुत सारे बैट्समैन ऐसा करते हैं और बैंग-बैंग करने की कोशिश करते हैं. एक बार सेट हो जाने के बाद आप अपनी जगह से बाहर जा सकते हैं, और हमने उसमें ठीक यही देखा है। ”
सुपर 8 से पहले बढ़ी चिंता
भारतीय टीम को उम्मीद थी कि सुपर 8 चरण से पहले अभिषेक फॉर्म में लौटेंगे, लेकिन लगातार तीसरी बार डक ने चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बेहतरीन लय में नजर आ रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट में अभी तक खाता नहीं खोला है।
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे की बड़ी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से चटाई धूल, ग्रुप टॉपर बनकर सुपर-8 में पहुंची टीम
पिछले मुकाबलों में नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस, उस्मान कादिर और सैम अयूब की ऑफ स्पिन ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। इस बार भारतीय मूल के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने प्रभाव छोड़ा। मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने नेट्स में स्पिन के खिलाफ अभ्यास किया, लेकिन नीदरलैंड के गेंदबाजों ने वैरिएशन के दम पर फिर परीक्षा ले ली।
