‘बुमराह से बेहतर वरुण चक्रवर्ती, वो आधुनिक युग के घातक गेंदबाज’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का ये बयान हो रहा वायरल
Indian Cricket Team: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके प्रदर्शन से खुश 1983 विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने उन्होंने बुमराह से बेहतर बताया।
- Written By: संजय बिष्ट
वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Srikkanth rated Varun Chakravarthy better than Jasprit Bumrah: बुधवार 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए विश्व कप मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य क्रिस श्रीकांत बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने वरुण की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें आधुनिक युग का महान टी20 खिलाड़ी बताया। इतना ही नहीं, श्रीकांत ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह से भी अधिक घातक साबित हो रहे हैं।
बुमराह से ज्यादा घातक करार
श्रीकांत का मानना है कि वरुण को वह सम्मान नहीं मिल रहा जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में वरुण लगातार बल्लेबाजों को अपनी स्पिन से परेशान कर रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो वरुण ने टूर्नामेंट में चार मैचों में 6.88 की औसत और 5.16 की इकॉनमी से नौ विकेट हासिल किए हैं।
अब तक वरुण और जसप्रीत बुमराह ने साथ में 21 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान विकेट लेने के मामले में वरुण आगे रहे हैं। उन्होंने 32 विकेट चटकाए, जबकि बुमराह के खाते में 22 विकेट आए हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बल्लेबाज अभी भी वरुण को पढ़ने में संघर्ष कर रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
गेंदबाजी की तकनीक पर विश्लेषण
पूर्व चैंपियन ने विस्तार से समझाया कि वरुण की ज्यादातर गेंदें ऑफ स्टंप और मिडिल स्टंप के आसपास पड़ती हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंद हल्की अंदर आती है और फिर टर्न लेती है। उनकी गूगली तेज रफ्तार से अंदर की ओर आती है, जिससे बल्लेबाज भ्रमित हो जाते हैं। श्रीकांत के अनुसार, वरुण के अधिकांश विकेट अच्छी या थोड़ी छोटी लेंथ की गेंदों पर आते हैं। यहां तक कि उनकी शॉर्ट गेंद भी धोखा देने वाली होती है।
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को समझ नहीं आता कि वह कौन सी गेंद डाल रहे हैं। कभी गूगली, कभी सीधी, कभी तेज तो कभी धीमी। गति में लगातार बदलाव और लंबा रनअप उन्हें और खतरनाक बनाता है।
मैन ऑफ द मैच पर भी उठाया सवाल
हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन श्रीकांत का मानना है कि वरुण भी इस सम्मान के प्रबल दावेदार थे। उन्होंने कहा कि तीन अहम विकेट और बेहद किफायती गेंदबाजी के बावजूद उन्हें उस तरह से चर्चा में नहीं लाया गया, जैसा होना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिली 19 रनों से हार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर, अब आखिरी मैच होगा निर्णायक
आधुनिक युग के महान खिलाड़ी
टीम में वापसी के बाद 2024 और 2025 के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने 27 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। इस साल भी उन्होंने सात मैचों में 13 विकेट झटके हैं। श्रीकांत का मानना है कि यदि भारत 2026 का टी20 विश्व कप जीतता है, तो वरुण टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। भावुक अंदाज में श्रीकांत ने कहा कि वरुण अपनी प्रतिभा के दम पर आज के दौर के महान खिलाड़ी हैं। हर बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष कर रहा है और यही उनकी असली पहचान है।
