T20 World Cup में ओमान के आमिर कलीम ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Aamir Kaleem: ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ 44 वर्ष 86 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट इतिहास का नया रिकॉर्ड बना दिया।
aamir kaleem
Updated on

Aamir Kaleem Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आमिर कलीम टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। आमिर ने आयरलैंड के खिलाफ 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया।

28 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए आमिर कलीम ने अपनी ही टीम के साथी मोहम्मद नदीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के विरुद्ध 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 साल 345 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

क्रम खिलाड़ी टीम उम्र विरोधी टीम मैदान वर्ष
1 आमिर कलीम ओमान 44 वर्ष 86 दिन आयरलैंड कोलंबो (SSC) 2026
2 मोहम्मद नदीम ओमान 43 वर्ष 161 दिन श्रीलंका पल्लीकेले 2026
3 सनथ जयसूर्या श्रीलंका 39 वर्ष 345 दिन वेस्टइंडीज ट्रेंट ब्रिज 2009
4 शोएब मलिक पाकिस्तान 39 वर्ष 279 दिन स्कॉटलैंड शारजाह 2021
5 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 39 वर्ष 155 दिन अफगानिस्तान कोलकाता 2016

टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आमिर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे, उन्होंने 2016 एडिशन में हांगकांग के पूर्व कप्तान रयान कैंपबेल (44 साल और 30 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था। कलीम 2016 में ओमान की पहली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने कई एशिया कप क्वालिफायर और वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन कैंपेन में हिस्सा लिया है। उन्होंने 54 टी20 मुकाबलों में 718 रन बनाने के अलावा 48 विकेट भी हासिल किए हैं।

शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 236 रन का पीछा करने उतरी ओमान की टीम के सलामी बल्लेबाज आमिर ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। आमिर ने दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। जब दूसरी तरफ विकेट गिर रहे थे, आमिर डटे रहे और हम्माद मिर्जा के साथ 73 रन जुटाए। बदकिस्मती से आमिर इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और बैरी मैकार्थी की तेज बाउंसर पर आउट हो गए।

139 रनों पर सिमटी ओमान की टीम

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 18 ओवरों में 139 रन पर सिमट गई। इस पारी में आमिर कलीम (50) अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जबकि हम्माद ने 37 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए। सुफयान महमूद ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com