T20 World Cup 2026: माइकल जोन्स की तूफानी पारी से स्कॉटलैंड का बड़ा स्कोर, नेपाल को मिला 171 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026 के 33वें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने नेपाल को 171 रन का लक्ष्य दिया। माइकल जोन्स की 71 रन की पारी और मजबूत साझेदारियों की बदौलत टीम ने 170/7 का स्कोर खड़ा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्कॉटलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Scotland vs Nepal, 33rd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग राउंड अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। सुपर-8 के लिए लगभग सभी टीमें तय हो गई है। वहीं इस वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। जिसमें स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। नेपाल को इस मुकाबले को जीतने के लिए 171 रन बनाने होंगे।
ग्रुप सी में मौजूद ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों आज जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे।मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी मुकाबले में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 10 ओवरों में 80 रन जुटाए।
माइकल जोन्स की अर्धशतकीय पारी
जॉर्ज 29 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद माइकल जोन्स ने ब्रैंडन मैकमुलेन (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचा दिया। माइकल जोन्स 45 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट खोने के बावजूद 170/7 का स्कोर बनया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
नेपाल को पहली जीत की तलाश
इस विश्व कप में नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से गंवाया। अगले मुकाबले में उसे इटली ने 10 विकेट से रौंदा। इसके बाद नेपाल को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया। यह टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी पांचवें पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम? भारतीय कोच ने किया बड़ा खुलासा
स्कॉटलैंड जीत के साथ खत्म करना चाहेगा अपना सफर
दूसरी ओर, तीसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 रन से शिकस्त झेलने के बाद इटली को 73 रन से हराया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील और ब्रैड करी।
नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, संदीप जोरा, गुलशन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने।
