IND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? मुंबई के मौसम का हाल और ICC के रिजर्व डे का नियम
IND vs ENG: मौसम विभाग के मुताबिक 5 मार्च को मुंबई में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूर्वानुमान में वर्षा की संभावना शून्य प्रतिशत जताई गई है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG Weather Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह बड़ा मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के इस निर्णायक चरण में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान मौसम पूरी तरह अनुकूल रहने का अनुमान है।
मुंबई का मौसम देगा साथ
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 मार्च को मुंबई में आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत है। दिन में तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात के समय यह करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। नमी का स्तर 35 से 51 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को मौसम से जुड़ी किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और पूरा मैच बिना रुकावट के होने की संभावना है।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। साफ मौसम के चलते ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है, खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहे।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
रिजर्व-डे का नियम
हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है, फिर भी आईसीसी ने एहतियातन 6 मार्च को रिजर्व डे के रूप में रखा है। यदि 5 मार्च को किसी कारणवश मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो मैच अगले दिन खेला जाएगा। लेकिन अगर सेमीफाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन खेल संभव नहीं हो पाता, तो नियमों के तहत इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा, क्योंकि सुपर-8 चरण में वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद माइक हेसन पर गिरेगी गाज, खिलाड़ियों ने कर दी PCB से शिकायत
इस मुकाबले का विजेता 8 मार्च को होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगा। भारत लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ रहा है, जिससे इस टकराव का रोमांच और बढ़ गया है। फिलहाल मौसम की साफ तस्वीर ने प्रशंसकों की चिंता दूर कर दी है और अब सबकी नजर 5 मार्च की शाम पर टिकी है।
