Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा

Bangladeshi Cricketer Assaulted: बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेटर नईम हसन ने चटगांव पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया है।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 13, 2026 | 01:46 PM

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladeshi Cricketer Nayeem Hasan Assaulted: बांग्लादेश टेस्ट टीम के स्पिनर नईम हसन ने चटगांव पुलिस पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। नईम का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क पर रोका, गला पकड़कर जबरन वाहन में बैठाया और फिर डंडे से पीटा। इस मामले के सामने आने के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

26 वर्षीय नईम हसन ढाका प्रीमियर लीग में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के बाद 12 जून की रात चटगांव पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रात में वे सीएनजी ऑटो से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया।

क्रिकेटर का गला पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाया

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि जरूरत पड़ने पर उनका बैग चेक किया जा सकता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उनका गला पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। नईम के अनुसार, उन्हें पीटा गया और उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि मैं बांग्लादेश का राष्ट्रीय क्रिकेटर हूं और टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं, लेकिन उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया। बाद में फोन पर मेरी पहचान की पुष्टि होने के बाद उनका रवैया बदला।”

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन

Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान

पुलिस ने जांच के दिए आदेश

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पेशेवर आचरण को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है और किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जताई चिंता

घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी चिंता व्यक्त की है। बोर्ड ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। BCB ने अपने बयान में कहा कि कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कुछ सदस्यों द्वारा नईम हसन के साथ किया गया कथित व्यवहार अस्वीकार्य और अनुचित है। बोर्ड ने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ये भी पढ़े- बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लगा एक और झटका, भारतीय स्पॉन्सर्स ने खींचे हाथ; प्लेयर्स मुश्किल में

बता दें कि, नईम हसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम में चुने गए हैं। ऐसे समय में उनके साथ हुई इस कथित घटना ने खेल जगत और देशभर में चर्चा छेड़ दी है।

Bangladeshi cricketer nayeem hasan assaulted bangladesh cricket board take action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Cricket News
  • Cricket Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.