FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
History of National Team Jerseys: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई देशों की जर्सियां उनकी संस्कृति, इतिहास और विरासत की कहानी बयां कर रही हैं। जानिए उरुग्वे से कुराकाओ तक की जर्सियों का खास राज।
- Written By: संजय बिष्ट
फीफा वर्ल्ड कप (डिजाइन फोटो)
FIFA World Cup 2026 Football Jerseys: बीते शुक्रवार 12 जून को फीफा वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस दौरान मेक्सिको और दक्षिण कोरिया ने जीत के साथ आगाज कर लिया है। इस कड़ी में हम आपको आज के लेख में कुछ देशों की जर्सी में छुपे हुए इतिहास को बताएंगे। जिसमें उरुग्वे, जापान, फ्रांस, मैक्सिको, अर्जेनटीन, स्पेन और कुराकाओ की जर्सी के बारे में बात करेंगे।
फीफा वर्ल्ड कप में हर देश की जर्सी के पीछे बहुत सारी बातें छिपी हुई होती हैं। फुटबॉल की जर्सी सिर्फ खिलाड़ियों की पहचान का माध्यम न होते हुए उस देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय विरासत की पहचान होती है। फुटबॉल के इस महाकुंभ के जरिए हर देश अपनी फुटबॉल जर्सी से अगल-अलग प्रकार की कहानी बताने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कुछ देशों की जर्सी के पीछे छुपा हुआ राज।
उरुग्वे की जर्सी का इतिहास
उरुग्वे की जर्सी का गहरा रंग का डिजाइन उस दौर की याद दिलाता है, जब साल 1930 में आयोजित पहले विश्व कप की इस देश ने मेजबानी की थी। ये पूरा डिजाइन उसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शा रहा है। इससे माना जा सकता है कि उरुग्वे की फुटबॉल टीम अपने इतिहास को सम्मान देने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
FIFA World Cup 2026: 24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज और दुनियाभर में बना नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ ग्लोबल सेंसेशन
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
FIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए जापान के कप्तान, ओपनिंग मुकाबले से पहले ही कर दिया संन्यास का ऐलान
जापान की जर्सी में छिपी है कला
जापान की ऑफ-व्हाइट जर्सी उसके देश का प्रभाव दिखा रही है। इसमें कुल 12 रंगीन धारियां बनाई गई है। ऐसे में इस जापानी जर्सी का स्वरूप इस देश की सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक विरासत को दर्शा रही है।
राष्ट्रीय प्रतीक की झलक
यदि फ्रांस की जर्सी की बात करें तो उसमें अफ्रीका की ओर आकृषण दिख रहा है, जिसे एक खास पक्षी से प्रेरित होकर बनाया गया है। बता दें कि इसे फ्रांस के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। फ्रांसीसी जर्सी का रंग हल्का नीला है, ये इस देश की पहचान और गौरव को दर्शा रहा है।
मैक्सिको ने दर्शाई सांस्कृतिक विरासत
मैक्सिकों की राष्ट्रीय फुटबॉल जर्सी के पैटर्न में कलात्मक आकृतियां इस्तेमाल की गई हैं। इस हरी जर्सी का डिजाइन मैक्सिकों की सांस्कृतिक परंपरा अपने ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा इसके जरिए टीम ने मैक्सिको के डिजाइनरों ने वहां की स्थानीय कला को भी दिखाया है।
अर्जेंटीना-स्पेन की खास पहचान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के डिजाइनरों ने वहां की जर्सी में पारंपरिक चीजों का इस्तेमाल किया है। जिसमें मौजूद पैटर्न देश के साहित्यिक विकाश और इतिहास को बताने की कोशिश कर रहा है। वहीं, अर्जेंटीन की जर्सी नीले रंग की है। जहां कलात्मक चीजे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही है।
ये भी पढ़ें: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
कुराकाओ की जर्सी में खास रंग
इस साल कुराकाओ की जर्सी में पीले रंग का प्रभाव दिख रहा है। बता दें कि ये रंग यहां के इतिहास में अलग प्रकार का पहचान रखता है। वहीं, जर्सी में किए गए डिजाइव व कलर कैरेबियाई एरिया की खूबसूरती को दर्शाते हैं। इसके द्वारा कुराकाओ के डिजाइनरों ने देश की सांस्कृतिक विविधता व प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया है।
