Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में इंग्लैंड ने 219/1 बनाकर इतिहास रच दिया। डैनी व्याट के शतक और फ्रेया केम्प के 4 विकेट से श्रीलंका 87 रन से हारा।
- Written By: संजय बिष्ट
इंग्लैंड महिला टीम (फोटो- @T20WorldCup)
T20 World Cup ENG W vs SL W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका पर धमाकेदार व ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। पहले ही मुकाबले में इंग्लिश महिला टीम ने इतिहास रच दिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 219 रन बना। बता दें कि ये महिला टी20 वर्ल्ड के इतिहास में अब तक का सबसे टोटल है। इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर 87 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।
सलामी जोड़ी ने जोड़ें 135 रन
इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैन व्याट ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.4 ओवर में 135 रन जोड़े। जोन्स ने 38 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि जोन्स के आउट होने का ज्यादा फर्क व्याट पर नहीं पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।
व्याट 62 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं। 169 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। इससे पहले, महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
132 रन पर सिमटी श्रीलंका
शुक्रवार को हुए मैच में 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया।
टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से कुल 351 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप में दोनों पारियों को मिलकर दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में फ्रेया केम्प ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वह टी20 विश्व कप के डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लेने वाली महज तीसरी गेंदबाज बनीं।
ये भी पढ़ें: विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
वहीं, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो अपने नाम किए। लॉरेन बेल और लिन्से स्मिथ ने एक-एक विकेट चटकाया। साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में कुल 354 रन बने थे।
