Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार

FIFA 2026: फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। मैच से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी डेक्लान राइस की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:24 AM

इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

England vs Argentina FIFA 2026 Semifinal: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की हार के बाद इंग्लैंड अलर्ट मोड में है। वहीं अर्जेंटीना भी कोई लापरवाही नहीं करना चाहेगी। बीती रात खेले गए सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस के विश्व कप जीतने के सपने को तोड़ दिया। स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले इंग्लैंड टीम के स्टार मिडफील्डर और उप-कप्तान डेक्लान राइस को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

इंग्लैंड टीम के स्टार मिडफील्डर के बारे में कहा जा रहा है कि वे बीमारी से तो उबर चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर आखिरी फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। इंग्लैंड के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल उनकी फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते और आखिरी ट्रेनिंग सेशन के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।

बीमारी और दर्द से जूझ रहे हैं स्टार खिलाड़ी

आपको बता दें कि डेक्लान राइस नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच से पहले अचानक बीमार पड़ गए थे और तीन दिनों तक बिस्तर पर थे। वह उस मैच में खेले जरूर थे, लेकिन असहज होने की वजह से हाफ-टाइम में ही बाहर हो गए थे। अब वह बेहतर हैं और सोमवार को प्रैक्टिस भी की है, लेकिन बीमारी के साथ-साथ वो हैमस्ट्रिंग और पीठ दर्द से भी परेशान हैं। हालांकि, 78 इंटरनेशनल मैच खेल चुके 27 साल के राइस को पूरा भरोसा है कि वह अर्जेंटीना के खिलाफ शुरुआती एकादश (प्लेइंग इलेवन) में शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला

IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता

कैनसस सिटी से अटलांटा का सफर

इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए कैनसस सिटी वाले अपने ट्रेनिंग सेंटर में आखिरी प्रैक्टिस करेगी। इसके बाद खिलाड़ियों के आराम के लिए एक रिकवरी सेशन होगा और फिर पूरी टीम मैच के लिए अटलांटा रवाना हो जाएगी। कोच ट्यूशेल मैच से पहले तीन खास खिलाड़ियों के साथ मिलकर स्टेडियम की पिच और मैदान का जायजा भी लेंगे ताकि रणनीति में कोई कमी न रह जाए।

दोनों टीमों का अब तक का सफर

इस विश्व कप में इंग्लैंड और अर्जेंटीना दोनों ने ही सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में कांगो डीआर, मैक्सिको और फिर नॉर्वे जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाई है। दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने काबो वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की है।

मिडफील्ड की जंग तय करेगी मैच का नतीजा

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर रॉबी फाउलर का मानना है कि इस महामुकाबले का फैसला मिडफील्ड की लड़ाई से ही होगा। अर्जेंटीना के पास एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज और रोड्रिगो डी पॉल जैसी खतरनाक तिकड़ी है, जो इंग्लैंड के स्टार जूड बेलिंगहम के मिडफील्ड को कड़ी टक्कर देगी। फाउलर के मुताबिक, अर्जेंटीना बॉल पजेशन (गेंद पर कब्जा) रखकर खेल की रफ्तार को कंट्रोल करने की कोशिश करेगा, इसलिए इंग्लैंड को डिफेंस में बहुत अनुशासित रहना होगा।

इतिहास और मानसिक मजबूती का इम्तिहान

फाउलर ने याद दिलाया कि इंग्लैंड और अर्जेंटीना की दुश्मनी फुटबॉल इतिहास में बहुत पुरानी है। 1986 में माराडोना का ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल हो, 1998 में बेकहम का रेड कार्ड या 2002 में पेनल्टी से मिला बदला, इस मैच में सब कुछ दांव पर होगा। उन्होंने कहा कि नॉकआउट मैचों में तकनीकी खेल से ज्यादा दिमागी और मानसिक मजबूती काम आती है। जो टीम दबाव झेलेगी, वही जीतेगी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना

मेसी का जादू बनाम इंग्लैंड का सपना

लियोनेल मेसी की कप्तानी में मौजूदा विश्व विजेता अर्जेंटीना की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को हराने के बाद मेसी की सेना जबरदस्त फॉर्म में है।

वहीं, कोच ट्यूशेल के मार्गदर्शन में इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का सपना सच करना चाहेगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस भले ही खिताब जीतने की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह तीसरे स्थान और ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्ले-ऑफ मैच खेलेगी।

Fifa world cup 2026 england vs argentina semifinal declan rice fitness updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Argentina Team
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Lionel Messi
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.