Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत

FIFA Craze: बेंगलुरु के फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट को सुबह 3:30 बजे तक खोलने की मंजूरी दे दी है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:48 AM

फीफा वर्ल्ड कप (सोर्स- AI इमेज)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Screenings In Bengaluru: भले ही फीफा विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई हो, लेकिन देश में इसे लेकर दीवानगी सातवें आसमान पर है। फैंस रात-रात भर जागकर अपनी पसंदीदा टीमों का सपोर्ट कर रहे हैं। अब जब टूर्नामेंट सेमीफाइनल और फाइनल के सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, तो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है।

पुलिस कमिश्नर ने दी रातभर की इजाजत

बेंगलुरु में फीफा मैचों के क्रेज को देखते हुए शहर की पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट को सुबह 3:30 बजे तक फूड सर्विस जारी रखने की खास इजाजत दी है। यह फैसला ‘नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की ओर से की गई गुजारिश के बाद लिया गया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कर्नाटक पुलिस एक्ट के तहत देर रात तक मैच दिखाने और खाना परोसने की मंजूरी दे दी है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी ट्वीट किया, ‘फुटबॉल दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है और फीफा वर्ल्ड कप एक ऐसा उत्सव है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुरोध पर, हमारी सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट को अनुमति दे दी है।’

सम्बंधित ख़बरें

ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार

टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला

Karnataka CM DK Shivakumar tweets, “Football inspires millions across the world, and the FIFA World Cup is a celebration that fans eagerly look forward to. Following a request from the National Restaurant Association of India, our government has permitted hotels and restaurants… pic.twitter.com/brqCaRU8iG — IANS (@ians_india) July 14, 2026

इन तारीखों को लागू रहेगा नया नियम

पुलिस का यह आदेश 14, 15 और 19 जुलाई को लागू रहेगा, यानी जिन दिनों वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। बेंगलुरु में फुटबॉल को लेकर हमेशा से ही गजब का माहौल रहता है। इस बार भी शहर के ओपन एरिया, रूफ-टॉप कैफे और आउटडोर पब्स में बड़े स्तर पर ‘वॉच पार्टी’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां फैंस बड़ी स्क्रीन पर मैच का मजा ले सकेंगे।

सिर्फ 3 मैचों का रोमांच है बाकी

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब पूरे टूर्नामेंट में केवल 3 मैच ही बचे हैं। इनमें 1 सेमीफाइनल मैच, एक तीसरे स्थान के लिए मुकाबला और आखिरी में महामुकाबला यानी फाइनल मैच खेला जाएगा। इन मैचों के दौरान फैंस बिना किसी रुकावट के पूरी रात भूखे रहे बिना मैच और खाने दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार

सेमीफाइनल और फाइनल की तैयारी

मुकाबलों की बात करें तो बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच फ्रांस और स्पेन के बीच खेला गया है, जिसमें स्पेन ने 2-0 जीत हासिल करके फ्रांस का सपना तोड़ दिया है। इसके बाद गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच इसी समय यानी रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच को जीतने वाली टीमें 20 जुलाई को फाइनल में स्पेन के सामने होंगी। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए 19 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा।

Bengaluru hotels restaurants open till 3 30 am for fifa world cup 2026 matches

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:48 AM

Topics:  

  • Bengaluru
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.