-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Syed Mushtaq Ali Trophy Shami Will Face Hardik And Krunal Pandya Brothers In Quater Final Match
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पांड्या ब्रदर्स से भिड़ेंगे मोहम्मद शमी, बंगाल के सामने होगी बड़ौदा की चुनौती
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। वो इस मुकाबले में अपनी फिटनेस से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

पांड्या एवं शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में बंगाल का सामना बड़ौदा से होगा। इस टीम में बंगाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती पांड्या ब्रदर्स होंगे। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ही बंगाल के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद बंगाल के लिए खेलते हुए मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया।
मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब क्वार्टर फाइनल में सभी की नजरें मोहम्मद शमी पर ही होगी। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को मिली हार के बाद शमी की वापसी की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। ऐसे में शमी के लिए यह मुकाबला काफी अहम हो सकता है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
IND vs AUS ODI: कपिल देव और मोहम्मद शमी के नाम का खौफ, डरते थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
शमी के हरफनमौला खेल से बंगाल ने चंडीगढ़ पर तीन रन की रोमांचक जीत से अंतिम आठ में अपनी जगह सुनिश्चित की। शमी ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में नाबाद 32 रन बनाने के बाद चार ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। उन्होंने इस दौरान 13 डॉट गेंदें डाली और अच्छी गति से गेंदबाजी की। चोट से वापसी के बाद शमी ने एक रणजी और आठ टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 64 ओवर की गेंदबाजी में 16 विकेट लिये हैं।
बड़ौदा की टीम इस सत्र मे शानदार लय में है। कृणाल पंड्या की अगुवाई वाली टीम ने अपने पिछले मैच में सिक्किम के खिलाफ पांच विकेट पर 349 रन बनाये थे। यह टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। टीम ने इस मैच में 37 छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया था। कृणाल पंड्या की अगुवाई में टीम की गेंदबाजी भी अब तक शानदार रही है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सौराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मैच में भारतीय खिलाड़ी रजत पाटीदार और आईपीएल नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये की बोली हासिल करने वाले वेंकटेश अय्यर पर नजरें होगी। मध्यप्रदेश के कप्तान पाटीदार 253 रन के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है ।
Syed mushtaq ali trophy shami will face hardik and krunal pandya brothers in quater final match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














