हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा, कहा- हमेशा अभिषेक से उम्मीद नहीं की जा सकती
SuryaKumar Yadav on Abhishek Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार का जिम्मेदार खुद को और गिल को माना।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Admits To India’s Frailties: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल किया। मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इस हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हर समय अभिषेक शर्मा से उम्मीद नहीं की जा सकती है।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि उन्हें और शुभमन गिल को क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकारा है कि टीम को साउथ अफ्रीका से सीखना होगा। मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “साउथ अफ्रीका को पहली इनिंग से ही पता चल गया था कि किस लेंथ पर बॉलिंग करनी है। यहां थोड़ी ओस थी। अगर पहला प्लान काम नहीं करता, तो हमें दूसरा प्लान अपनाना चाहिए था। हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा।”
सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में सिर्फ 5 ही रन बना सके, जबकि शुभमन गिल अपनी पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को विकेट दे बैठे। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 17 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को मिली राहत, RCB के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
हमेशा अभिषेक से उम्मीद नहीं की जा सकती
भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और शुभमन गिल मिलकर एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हम हर समय अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं कर सकते। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उनका दिन खराब हो सकता है। मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बल्लेबाजों को भारतीय पारी को संभालना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता। मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। थोड़ी और गहराई से बैटिंग करनी चाहिए थी। लेकिन हां, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले गेम में बेहतर करते हैं। हम देखेंगे कि अगले गेम में हमारे लिए क्या होता है।”
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया कटक की हार का बदला, मुल्लांपुर में टीम इंडिया को 51 रन से दी शिकस्त
मुकाबले का हाल
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। (एजेंसी इनपुट के साथ)
