नामीबिया को रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने खोला दिल, भारतीय प्लेयर्स के साथ विपक्षी टीम की भी पीठ थपथपाई
India vs Namibia: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों के साथ नामीबिया के गेंदबाजों की भी खुलकर तारीफ की।
- Written By: संजय बिष्ट
सूर्यकुमार यादव नामीबिया के कप्तान के साथ हाथ मिलाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
Captain Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का अपना दूसरा मुकाबला शानदार अंदाज में जीत लिया। भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। उन्होंने एक-एक कर कई खिलाड़ियों का नाम लिया और साथ ही नामीबिया की टीम की भी तारीफ की।
दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी
मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए थे, लेकिन उनका मानना था कि यह विकेट पहले बल्लेबाजी के लिए बेहतर साबित हो सकता है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे हासिल करने में नामीबिया की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह आसान विकेट नहीं था। हालांकि जब ईशान किशन और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की तो लगा कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी और रन बनाना उतना आसान नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
मध्यक्रम की साझेदारी ने दिलाई मजबूती
भारतीय पारी के दौरान कुछ विकेट जल्दी गिर गए थे, जिससे टीम थोड़ी दबाव में आ गई थी। ऐसे समय में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार साझेदारी करते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा कि इस साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
नामीबिया की गेंदबाजी से प्रभावित हुए सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद नामीबिया के गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विपक्षी टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी थी और उनके पास स्पष्ट योजनाएं थीं, जिन्हें उन्होंने अच्छी तरह लागू भी किया। सूर्या ने यह भी कहा कि वह यह नहीं कहना चाहते कि पिच मुश्किल थी और इस वजह से बल्लेबाजी कठिन रही, क्योंकि नामीबिया के गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दी।
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने के बाद दहाड़ उठा इटली! पहली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएगी दुनिया- VIDEO
गेंदबाजों ने जल्दी समेटा मुकाबला
भारतीय टीम ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और नामीबिया की पारी को जल्दी समेट दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की वापसी को टीम के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह को पूरे चार ओवर गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की भी तारीफ की और कहा कि दोनों की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित होती है। उन्होंने माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन अब टीम लय में आ चुकी है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
