कॉलेज वालों का सूर्यकुमार के लिए तालियों का ‘विस्फोट’, कप्तान ने ऐसा क्या कह दिया कि गूंज उठा हाल
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अहमदाबाद की एक यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपनी खराब फॉर्म पर खुलकर बात की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav on his Poor Form: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा में हैं। साल 2025 में अब तक उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है, जिस वजह से उनकी आलोचना भी हो रही है। हालांकि सूर्यकुमार खुद इसे लेकर ज्यादा दबाव में नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा है कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं और वह इस दौर को सीखने की प्रक्रिया मानते हैं।
यह मेरा लर्निंग स्टेज है- सूर्यकुमार याद
अहमदाबाद के विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि खेल उन्हें जिंदगी के कई अहम सबक सिखाता है। उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जिसे मैं लर्निंग स्टेज मानता हूं। मेरे लिए भी अभी वही समय चल रहा है। मेरी टीम के 14 खिलाड़ी मुझे पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें पता है कि जिस दिन मैं फॉर्म में लौटूंगा, क्या असर होगा।” उनके इस बयान पर वहां मौजूद छात्रों ने जोरदार तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
VIDEO | Ahmedabad: Indian skipper Suryakumar Yadav at GLS University says, “According to me, sport teaches you a lot, and in every sportsperson’s career there is a time when you feel it is a learning stage, so it is that learning stage for me. But my 14 soldiers are covering it… pic.twitter.com/4YsDW5TszI — Press Trust of India (@PTI_News) December 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
आंकड़े नहीं कर रहे मदद
पिछले एक साल में नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव 22 पारियों में बिना किसी अर्धशतक के सिर्फ 12.84 की औसत से रन बना पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, जहां उनके स्कोर 12, 5, 12 और 5 रहे। टी20 विश्व कप से पहले अब उनके पास केवल पांच मैच बचे हैं।
टी20 विश्व कप से पहले वापसी का भरोसा
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद बीसीसीआई मुख्यालय में बातचीत के दौरान सूर्यकुमार ने कहा, “यह पैच थोड़ा लंबा जरूर हो गया है, लेकिन मुझे पता है कि कहां सुधार करना है। न्यूज़ीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप से पहले मेरे पास समय है। आप मुझे फिर से वापसी करते देखेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं, बस रन नहीं बन पा रहे हैं।
2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार का बल्ला शांत रहा है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए, लेकिन घरेलू मैदानों पर फिर संघर्ष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल की होगी छुट्टी! दिल्ली कैपिटल्स कप्तान बदलने की तैयारी में, इस खिलाड़ी को दी जाएगी कमान
पुराने वीडियो से ले रहे मदद
अपने फॉर्म को वापस पाने के लिए सूर्यकुमार यादव लगातार अपने पुराने बल्लेबाजी वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया होता है, तो वही यादें आत्मविश्वास लौटाने में मदद करती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द ही इस अदृश्य रुकावट को पार कर लेंगे।
