Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला

Women T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत रखी हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 26, 2026 | 07:17 AM

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

India VS Bangladesh Match: भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा। 34 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने चारों मैच जीतकर पहले स्थान पर है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। टीम चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष पर काबिज है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Women’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री

भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल

136 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई। टीम की शुरुआत खराब रही और दिलारा अख्तर महज 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शोभना मोस्तरी (22) और जुएरिया फिरदौस (33) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। कप्तान निगार सुल्ताना ने 27 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय गेंदबाजों ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं श्री चरणी ने 2 विकेट, जबकि रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शेफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना (8) और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। इसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। शेफाली ने 34 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

हालांकि बीच के ओवरों में भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा (नाबाद 5) ने भारत को आसान जीत दिलाई। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने 2 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर को 1-1 सफलता मिली।

India women beat bangladesh t20 world cup 2026 semi final race

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 07:17 AM

Topics:  

  • Harmanpreet Kaur
  • ICC T20 World Cup
  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • Shafali Verma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.