‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’, टीम इंडिया के केरल पहुंचने पर सूर्या ने संजू सैमसन को दिया VIP ट्रीटमेंट; VIDEO
Team India Lands In Kerala: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सूर्या ने संजू सैमसन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Gives VIP Treatment to Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन केरल से ताल्लुक रखते हैं। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के पहुंचते ही संजू सैमसन के नारे लगने शुरू हो गए। एयरपोर्ट से निकलकर भारतीय टीम के खिलाड़ी बस पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ चल रहे थे। इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’ और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सैमसन से सूर्या से पूछा कि ‘गॉड्स ओन कंट्री’ में आकर कैसा लग रहा है। जवाब में सैमसन ने कहा कि यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है लेकिन इस बार यहां आना विशेष है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉 🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk — BCCI (@BCCI) January 30, 2026
संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया में चुना गया है। शुभमन गिल को ड्रॉप कर संजू सैमसन को जगह दी गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली का इंस्टाग्राम फिर हुआ एक्टिव, फैन्स में मच गया था हड़कंप, क्यों हुआ था गायब?
सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं।
संजू सैमसन के पास आखिरी मौका
तिरुवनंतपुरम सैमसन का स्थानीय मैदान है। संभव है चार असफलताओं के बावजूद उन्हें टीम एक मौका और दे। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए भी उन्हें एक और मौका मिल सकता है, लेकिन उनके लिए यह मौका आखिरी हो सकता है। अगर पांचवें टी20 में सैमसन को मौका मिलता है और उनके बल्ले से रन नहीं निकलते, तो विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
