-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav 9000 T20 Runs Record Nagpur India Vs New Zealand Abhishek Sharma
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, 9,000 टी20 रन पूरे कर रोहित-विराट की बराबरी, ऐसा करने वाले…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: नागपुर में सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने अहम उपलब्धि हासिल की। सूर्या ने 22 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Record: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। नागपुर के वीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यकुमार ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। भले ही सूर्या लंबी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने टीम को मुश्किल समय से निकालने में अहम भूमिका निभाई।
पावरप्ले में उतरते ही दिखाए आक्रामक तेवर
टीम इंडिया के पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे। क्रीज पर आते ही उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहली ही गेंद पर शानदार ड्राइव से चौका लगाकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद सूर्या ने लगातार आक्रामक अंदाज में रन बटोरे और रन रेट को संभाले रखा। इसी दौरान जैसे ही उनके निजी खाते में 25 रन पूरे हुए, उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन
सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में 9000 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के नाम दर्ज थी। 35 वर्षीय सूर्यकुमार के ज्यादातर टी20 रन आईपीएल से आए हैं, जहां वह मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी रहे हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 13543 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 12248 रन दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 9797 रन बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव अब 9000 रन के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें: नागपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाया तांडव तो बन गया कीर्तिमान, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी
भारतीय पारी की बात करें तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पावरप्ले में भारत के दो विकेट जरूर चटका दिए। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ 7 गेंदों में 10 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने। वहीं नंबर तीन पर उतरे ईशान किशन भी संघर्ष करते दिखे और पांच गेंदों में आठ रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए। इसके उलट ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने महज 22 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया और टी20 फॉर्मेट में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।
Suryakumar yadav 9000 t20 runs record nagpur india vs new zealand abhishek sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














