Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI vs SRH: सूर्यकुमार यादव ने बीच मैच में ली अभिषेक शर्मा की तलाशी, जेब टटोलकर पूछा…Video होने लगा तेजी से वायरल

सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ मस्ती करते हुए जेब चेक किया। सूर्यकुमार यादव यह देखना चाहते थे कि कहीं वो फिर से कोई पर्ची तो जेब में नहीं रखे हुए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 18, 2025 | 10:39 AM

सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एक मजेदार वाकया भी हुआ। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के साथ हंसी-मजाक करते हुए उनका जेब टटोलकर देखा, कहीं कुछ है तो नहीं।

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने जेब से एक पर्ची निकालकर जश्न मनाया था। जिसके बाद वो पर्ची को लेकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी पढ़ते दिखें। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ मस्ती करते हुए जेब चेक किया। सूर्यकुमार यादव यह देखना चाहते थे कि कहीं वो फिर से कोई पर्ची तो जेब में नहीं रखे हुए हैं।

इसी को लेकर सूर्यकुमार ने मैच के दौरान मज़ाकिया अंदाज़ में अभिषेक की जेब टटोली और दोनों खिलाड़ी हंसते हुए नज़र आए। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। आप वीडियो यहां देख सकते हैं…

pic.twitter.com/jjE4cpoexd https://t.co/zLCozmFpkf

— 𝘽²⁶⁹ (@mallichudam) April 17, 2025

मुकाबले का हाल

मुंबई इंडियंस के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। हैदराबाद की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन मध्य ओवर में टीम को रन बनाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 40, ट्रेविस हेड ने 28, नीतीश रेड्डी ने 19, क्लासेन ने 37 और अनिकेत वर्मा ने नाबाद 18 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने 2, बुमराह ने 1, हार्दिक पांड्या ने 1 और बोल्ट ने 1 विकेट लिए।

खेल जगत से जुड़ी हुई अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई के लिए रियान रिकलटन ने 31, रोहित शर्मा ने 26, विल जैक्स ने 36, सूर्यकुमार यादव ने 26, तिलक वर्मा ने 21, हार्दिक पांड्या ने 21 रन बनाकर जीत दिला दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, ईशान मलिंगा ने 2 और हर्षल पटेल ने 1 विकेट चटकाए।

Suryakumar yadav checks abhishek sharmas pocket during mi vs srh match watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 10:36 AM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • IPL
  • Mumbai Indians
  • Sunrisers Hyderabad
  • Suryakumar Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

अभिषेक-सैमसन और शुभमन…एशिया कप में कौन करेगा ओपनिंग? जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

2

21 मैचों में 30 का एवरेज फिर भी बन गए उपकप्तान, गिल को टीम में शामिल करने का क्या है राज?

3

एशिया कप 2025 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर-जायसवाल हुए बाहर, शुभमन गिल बने उप कप्तान

4

Asia Cup: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिलेगा मौका, किसकी होगी छुट्टी? जानिए संभावित स्क्वॉड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.