भारत की T20 टीम में बड़ा फेरबदल! सूर्यवंशी अंदर तो सूर्यकुमार बाहर? अय्यर या पाटीदार, किसका कटेगा पत्ता; देखें
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का लगातार खराब प्रदर्शन चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा रहा है। वहीं IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Indian Cricket Team Update: भारतीय क्रिकेट टीम में अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं। शनिवार को अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई में बैठक करेगी, जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के साथ-साथ 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इस बैठक से पहले कई बड़े सवाल चर्चा में हैं, जिनमें टी20 कप्तानी, युवा खिलाड़ियों को मौका और अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका शामिल है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर उठ रहे सवाल
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का हालिया प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। भले ही उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया हो, लेकिन बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है।
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार 13 पारियों में सिर्फ 270 रन ही बना सके। वहीं टी20 विश्व कप में भी उनका बल्ला अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाया। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं या फिर सूर्यकुमार को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में बनाए रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
वैभव सूर्यवंशी के लिए खुल सकता है टीम इंडिया का दरवाजा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने कई अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खासकर नॉकआउट मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।
अब सवाल यह है कि उन्हें भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में किस स्थान पर फिट किया जाए। टीम के पास पहले से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे स्थापित विकल्प मौजूद हैं। हालांकि युवा प्रतिभा को देखते हुए उन्हें जल्द मौका मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मिडिल ऑर्डर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
मध्यक्रम के लिए भी चयनकर्ताओं के सामने आसान फैसला नहीं होगा। श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार दोनों ने पिछले दो आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी दोनों खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। पाटीदार ने अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि श्रेयस ने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया। ऐसे में सीमित स्थानों के कारण दोनों में से किसी एक को प्राथमिकता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!
चयन समिति को यह भी तय करना होगा कि एशियन गेम्स के लिए मजबूत टीम भेजी जाए या कुछ खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम दिया जाए। वहीं आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को 2028 ओलंपिक की तैयारियों के नजरिए से भी देखा जा रहा है।
