Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में इस सीजन का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में MS धोनी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 18, 2026 | 07:24 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, फैंस को इस मैच में भी एमएस धोनी की वापसी देखने को नहीं मिली। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हैदराबाद की नजरें प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने पर हैं।

धोनी पूरी तरह फिट नहीं- ऋतुराज गायकवाड़

सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था। कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है।”

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “यह टी20 क्रिकेट है और इसमें हर मैच आसान नहीं होता। उन्हें पता है कि हर मैच में उनकी रणनीति काम नहीं करेगी। शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। हमारी टीम वही है, जो पिछले मैच में थी।” चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 में से 6 मैच जीत हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 14 प्वाइंट्स के सात तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में शानदार जीत एसआरएच को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचा सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे।

IANS इनपुट के साथ 

Sunrisers hyderabad vs chennai super kings both teams playing xi ms dhoni out ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 07:21 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2027
  • MS Dhoni
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.