IPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं और इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद भी रोजाना ऐसे मैच खेलकर अपनी तैयारी को मजबूत कर रही है।
- Written By: संजय बिष्ट
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में शानदार वापसी करने के इरादे से तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रही है। फ्रेंचाइजी लगातार इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर खिलाड़ियों को परख रही है और टीम संयोजन को मजबूत करने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में एक और अभ्यास मुकाबला खेला गया, जिसमें कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जबकि एक युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म से सभी का ध्यान खींचा।
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का फीका प्रदर्शन
हाल ही में खेले गए इंट्रा स्क्वाड मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दो हिस्सों, A और B में बांटकर मुकाबला कराया गया। A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 193 रन बनाए। इस पारी की शुरुआत करने उतरे ईशान किशन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीसरी गेंद पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 73 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी B टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही। कार्यवाहक कप्तान अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, उन्हें दोबारा बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 7 गेंदों पर 21 रन बनाकर कुछ हद तक वापसी की। अंत में B टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.4 ओवर में ही 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
रविचंद्रन स्मरण ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
इस अभ्यास मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की रही। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। स्मरण ने A टीम की ओर से खेलते हुए 14 गेंदों में 26 रन बनाए और फिर B टीम की तरफ से भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 39 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी दोनों पारियों में लय और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
स्मरण का यह प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए एक सकारात्मक संकेत है। वह पिछले सीजन में एडम जंपा के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस पर रिटेन भी किया है। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह बनना अभी आसान नहीं दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: 3 साल में मिले सिर्फ 5 मौके, अब ऋषभ पंत की देख-रेख में तय होगा सचिन के बेटे का भविष्य
सनराइजर्स हैदराबाद इस बार मजबूत वापसी के इरादे से मैदान में उतरना चाहती है। अभ्यास मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट को सही संयोजन तय करने में मदद करेगा। अब देखना होगा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कौन से खिलाड़ी अपनी फॉर्म से टीम में जगह पक्की करते हैं और कौन शुरुआती मुकाबलों में मौके का इंतजार करता है।
