‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे
Sunil Gavaskar: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने CSK को 5 विकेट से हराया। प्रियांश आर्या और आयुष म्हात्रे की बेहतरीन पारियों ने मैच रोमांचक बनाया, वहीं गावस्कर आयुष म्हात्रे की तारीफ की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunil Gavaskar on Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सीएसके की तरफ से आयुष म्हात्रे और पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार से कमेंटेटर के रूप में जुड़े महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आयुष म्हात्रे के बल्लेबाजी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी की चिंताओं और रोहित शर्मा की फिटनेस पर चर्चा की।
CSK के लिए गेंदबाजी होगी चिंता
सुनील गावस्कर ने सीएसके की गेंदबाजी की मुश्किलों पर कहा, “हमने अब तक जो देखा है, उसके हिसाब से, बाकी टूर्नामेंट के लिए सीएसके की सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी होगी। उन्हें अपने गेंदबाजों को मौका देने के लिए लगातार 225-230 के आसपास स्कोर करना पड़ सकता है। ज्यादातर टीमों के पास बल्लेबाजी में काफी गहराई है। पंजाब किंग्स में मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए नंबर 7 पर आए और सही क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ बॉल को अच्छे से हिट किया। चेन्नई को अपनी गेंदबाजी को ठीक करने की जरूरत होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ की
आयुष म्हात्रे पर गावस्कर ने कहा, “मेरा मानना है कि आयुष म्हात्रे के लिए नंबर 3 एक अच्छी पोजीशन है। उन्होंने अंडर-19 सेटअप में निचले क्रम में बैटिंग की है, लेकिन नंबर तीन उनके लिए अच्छा हो सकता है। वह पिछले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। यही ‘जेन नेक्स्ट’ माइंडसेट की खूबसूरती है। वे पिछली बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और वर्तमान पर ध्यान लगाते हैं।”
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर Sunil Gavaskar ने क्या कहा?
रोहित शर्मा की फिटनेस और बल्लेबाजी पर गावस्कर ने कहा, “हम सभी ने रोहित शर्मा की फिटनेस में बड़ा बदलाव देखा है। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है, और इसका फायदा दिख रहा है। उनका फुटवर्क तेज दिखता है, उनमें ज्यादा ऊर्जा है। इससे उन्हें क्रीज पर ज्यादा समय मिलता है। अच्छे बल्लेबाज अक्सर बल्लेबाजी को आसान बनाते हैं, लेकिन यह तैयारी और कड़ी मेहनत से आता है। हाल ही में उनके कुछ शॉट्स ने आपको बीस साल की उम्र के रोहित की याद दिला दी, जब उन्होंने बैटिंग को बहुत आसान बना दिया था। उन्हें फिर से रन बनाते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगता है।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने मारी लंबी छलांग, चेन्नई को हराकर टॉप पर पहुंची अय्यर की टीम
आयुष म्हात्रे और प्रियांश आर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में आयुष ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 73 रन बनाए थे। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली थी। सीएसके के दिए 210 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
