वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी
Sunil Chhetri ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन में शिरकत की और खिलाड़ियों से मुलाकात की। MI खराब फॉर्म से जूझ रही है और अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सुनील छेत्री और हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunil Chhetri Meets Mumbai Indians Team: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने छेत्री को एमआई की जर्सी भेंट की।ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे सुनील छेत्री से एमआई के कई खिलाड़ी बात करते हुए नजर आए। छेत्री ने महेला जयवर्धने, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों से बातचीत की और अपने शानदार करियर के अनुभव शेयर किए।
छेत्री ने एमआई के एक टीवी वीडियो में कहा, “मैं स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं, लेकिन जब भी आया हूं, तो यह एक अद्भुत एहसास है। यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
12th Man duties calling for @chetrisunil11 😆 pic.twitter.com/ZchnMU4LnF — Mumbai Indians (@mipaltan) April 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को चटाई धूल, फैंस के उड़े होश
9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार रही थी। टीम ने 2012 के बाद किसी भी सीजन का पहला मैच इस बार जीता, लेकिन उसके बाद से टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। एमआई 4 मैचों में 3 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम के गेंदबाज अपने हालिया फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ बल्लेबाजों के फॉर्म पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मुंबई को आरसीबी के खिलाफ मिली हार
टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए अपने आखिरी मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में इंजर्ड होकर रिटायर हर्ट हुए थे। एमआई की तरफ से उस मैच में शरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली थी और 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए थे। हालांकि, रदरफोर्ड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, Rohit Sharma हुए बाहर!
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एमआई के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है, जो पंजाब किंग्स के फॉर्म को देखते हुए बिल्कुल भी आसान नहीं लगता है। अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो मुंबई को इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
