फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को चटाई धूल, फैंस के उड़े होश
Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ इक्वाडोर ने नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
- Written By: अक्षय साहू
इक्वाडोर ने फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी को हराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ecuador Beat Germany in Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया दिया है। इस जीत के साथ ही इक्वाडोर ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं जर्मनी के लिए चीजें अब और भी ज्यादा मुश्किल होती नजर आ रही है।
मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। जर्मनी ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही गोल दागते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए यह गोल लेरॉय साने ने किया। विर्ट्ज से मिले पास का फायदा उठाते हुए साने ने पेनल्टी एरिया के अंदर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा।
पिछड़ने के बाद इक्वाडोर ने की दमदार वापसी
हालांकि, इक्वाडोर ने भी मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और 9वें मिनट में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। नीलसन एंगुलो ने लंबी दूरी से कमाल का शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। इसके बाद दोनों ही टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन पहले हाफ के अंत तक किसी को भी सफलता हाथ नहीं लग सकी।
सम्बंधित ख़बरें
सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
FIFA World Cup: साउथ अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया
FIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
ब्राजील FIFA World Cup के नॉकआउट में, विनीसियस के डबल गोल से स्कॉटलैंड ढेर, चोट के बाद लौटे नेमार
दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने जर्मनी के मुकाबले ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और चार बार की चैंपियन टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। इक्वाडोर को इसका फायदा मैच के 77वें मिनट में मिला, जब गोंजालो प्लाटा ने बेहतरीन गोल दागते हुए टीम को मैच में 2-1 की बढ़त दिला दी। दाहिने विंग से मिली कॉर्नर किक का गोंजालो ने भरपूर फायदा उठाया और शानदार शॉट के साथ मैच में अपना पहला गोल किया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक के हुए सबसे बड़े उलटफेर में से एक था।
यह भी पढ़ें- भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
नॉकआउट स्टेज में पहुंचा इक्वाडोर
मैच में 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद इक्वाडोर के डिफेंस ने अंतिम क्षणों में जर्मनी को स्कोर बराबर करने का कोई मौका नहीं दिया। जर्मनी के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही इक्वाडोर नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है। हालांकि, जर्मनी पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और टीम ने ग्रुप ई में पहले स्थान पर रही। लेकिन इक्वाडोर के खिलाफ मिली हार का टीम के मनोबल पर असर पड़ सकता है।
