-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Steve Smith Ready To Play In Second Test Match Against West Indies
दूसरे टेस्ट से पहले फिट हुए स्टीव स्मिथ, बेसबॉल केज में किया बल्लेबाजी का अभ्यास
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ पूरी तरह से ठीक होने के कगार पर है। उन्होंने बेसबॉल केज में बल्लेबाजी की है। जिसका वीडियो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को भेजा है।

स्टीव स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया)
ग्रेनाडा: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 159 रनों से वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले मैच में चोट के कारण स्टीव स्मिथ खेल नहीं पाए थे। वहीं अब दूसरे मैच में वो वापसी करने को पूरी तरह से तैयार हैं। दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को इस महीने की शुरुआत में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान पहली स्लिप में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का मुश्किल कैच लेने की कोशिश करते समय दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद अब वो ठीक हो चुके हैं।
चोट के उबरने के लिए बेसबॉल का लिया सहारा
स्टीव स्मिथ ने अपने दाएं हाथ की छोटी उंगली पर लगी चोट से उबरने के लिए बेसबॉल का सहारा लिया और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्मिथ ने चोट की घाव को साफ करने, टांके लगाने और उंगली में पट्टी लगाने के बाद तुरंत बाद लंदन छोड़ दिया। चोट के अपने आप ठीक होने का इंतजार करने के बजाय उन्होंने न्यूयॉर्क में बेसबॉल केज में जाने का फैसला किया, जहां उनका एक अपार्टमेंट है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ की हुई वापसी, वेस्टइंडीज की मुश्किलें और बढ़ी
चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन जीता था। न्यूयॉर्क में उन्होंने क्रिकेट गेंद का सामना करने से पहले नेट पर टेनिस गेंद और अन्य हल्की गेंदों से अभ्यास शुरू किया।
न्यूयॉर्क में मौसम से भी मिला फायदा
स्टीव स्मिथ ने कहा कि मेरे एक दोस्त ने मुझे बेसबॉल केज में अभ्यास करने के बारे में बताया, जो बहुत अच्छा रहा क्योंकि न्यूयॉर्क में मौसम गर्म था। वहां प्रैक्टिस करने से मुझे जल्दी ठीक होने में मदद मिली। बेसबॉल केज एक जालीदार घेरा होता है, जो क्रिकेट नेट जैसा ही होता है। इसमें बेसबॉल खिलाड़ी बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। स्मिथ ने अपने बल्लेबाजी अभ्यास की वीडियो ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम को भेजी, जो उनकी रिकवरी देखकर खुश है।
Steve smith ready to play in second test match against west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PM4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
Jul 26, 2026 | 04:58 PMदिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
Jul 26, 2026 | 04:56 PMAkola News: पातुर में बीज अंकुरित नहीं होने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
Jul 26, 2026 | 04:55 PMठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
Jul 26, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














