T20 World Cup के बीच ICC के इस फैसले पर मचा बवाल, जल्द से जल्द भारत छोड़ने की गुहार लगा रहे खिलाड़ी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ICC पर बड़ा आरोप लगाया है।
T20 World Cup Schedule टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच देखें लिस्ट
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है और फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इस बीच, टूर्नामेंट में फंसी हुई टीमों की वापसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कई टीमों की भारत से वापसी में देरी हो रही है।

क्विंटन डीकॉक का गुस्सा

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर खुलकर नाराजगी जताई है। डीकॉक ने कहा कि मिडिल ईस्ट की खराब स्थिति के चलते कई टीमों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं और वे भारत में लंबा समय रुकी रहीं।

डीकॉक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मजेदार बात है ICC, हमें तो कुछ पता ही नहीं चला! वहीं, इंग्लैंड हमसे पहले क्यों जा रहा है? वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को तो कुछ पता ही नहीं! अजीब बात है कि कैसे कुछ टीमों का प्रभाव दूसरों से ज्यादा होता है।"

इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी यात्रा की स्थिति पर चिंता जताई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इंग्लैंड की टीम को पहले रवाना होने की अनुमति कैसे मिली जबकि अन्य टीमें भारत में लंबे समय से रुकी हुई थीं। वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने भी निराशा व्यक्त की और कहा कि वे बस घर जाना चाहते हैं।

चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था

रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की है। इंग्लैंड की टीम 7 मार्च को मुंबई से सीधे लंदन के लिए रवाना हो चुकी है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को 8 मार्च को कोलकाता से जोहान्सबर्ग के रास्ते जाना है। साउथ अफ्रीका वहीं से घर लौटेगी, जबकि वेस्टइंडीज आगे एंटीगुआ के लिए रवाना होगी।

हालांकि, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की फ्लाइट का सटीक समय अभी तय नहीं हुआ है। इस विवाद ने ICC पर सभी टीमों के साथ समान व्यवहार न करने और अधिक प्रभावशाली देशों को प्राथमिकता देने के आरोप को लेकर बहस को तेज कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com