WTC के ‘किंग’ और लॉर्ड्स के नए डॉन बने स्टीव स्मिथ, एक झटके में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ने WTC फाइनल और लॉर्ड्स मैदान के हवाले से दो अलग-अलग कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने गैरी सोबर्स और अजिंक्य रहाणे का एक खास रिकॉर्ड तोड़ा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्टीव स्मिथ (फोटो- सोशल मीडिया)
टेस्ट क्रिकेट का विश्वकप कहे जाने वाला मैच का इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ने लॉर्ड्स के नए किंग और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए डॉन बन गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।
स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60 रन से ज्यादा बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला रिकॉर्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। दूसरा रिकॉर्ड लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का है। जहां पर उन्होंने दिग्गज गैरी सोबर्स और डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा।
लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के खब्बू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब लदंन के एतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने गैरी सोबर्स और डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब है कि पूर्व कैरेबियाई दिग्गज गैरी सोबर्स ने लॉर्ड्स में कुल 571 रन बनाए। थे।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
वहीं, डॉन ब्रैडमैन ने इस मैदान पर डॉन ब्रैडमैन ने 551 रन बनाए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 से पहले इस मैदान पर स्टीव स्मिथ ने 512 रन बनाए थे। लेकिन इस साथउ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 60 रन बनाते ही गैरी सोबर्स का लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथउ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मैच में स्मिथ ने 66 रन की पारी खेली।
The biggest hurdle between South Africa and the World Test Championship title is Steve Smith 🔥 pic.twitter.com/OdAKk8eCh9 — isHaHaHa (@hajarkagalwa) June 11, 2025
लॉर्ड्स में स्टीव स्मिथ ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, 40 रन बनाते ही हासिल की ये खास उपलब्धि
WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन
इसके अलावा स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक WTC के कुल तो फाइनल खेले जा चुके हैं। इससे पहले डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के अजिंक्य रहाणे थे। उन्होंने चार पारियों में कुल 199 रन बनाए थे। लेकिन अब स्टीव स्मिथ रहाणे से आगे निकल चुके हैं। अब स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
