CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, Dewald Brevis हुए फिट; IPL 2026 में इस टीम के खिलाफ दिखेंगे खेलते
Dewald Brevis: साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी और सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस जल्द ही खेलते दिखेंगे। ब्रेविस के फिटनेस को लेकर टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी अपडेट दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो-सोशल मीडिया)
Stephen Fleming Gives Update On Dewald Brevis: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। चेन्नई को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के दौरान सीएसके को एक गुड न्यूज भी मिली है। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने डेवाल्ड ब्रेविस के फिटनेस के बारे में बड़ा अपडेट दिया।
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) मैच के लिए तैयार होने से ज्यादा दूर नहीं हैं। उनका मानना है कि यह बल्लेबाज 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ घरेलू मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। डेवाल्ड ब्रेविस जल्द चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं।
ब्रेविस को लेकर फ्लेमिंग ने क्या कहा?
रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के दौरान फ्लेमिंग ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह (डेवाल्ड ब्रेविस) अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। अगले मैच के बीच हमारे पास पांच दिन हैं। हम सावधानी बरत रहे हैं और उम्मीद है कि ये अगले पांच दिन हमारी योजना के मुताबिक ही गुजरेंगे। वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे। पिछले मुकाबलों में उनकी गैरमौजूदगी एक बड़ा नुकसान है, लेकिन हम उन्हें वापस टीम में लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
सीएसके में 2025 में ब्रेविस की हुई थी एंट्री
डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2025 में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे, लेकिन 6 पारियों में 180 की स्ट्राइक रेट के साथ 225 रन बनाकर टीम के लिए कीमती साबित हुए। उन्होंने 125 गेंदों में 17 छक्के लगाए थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया।
साइड स्ट्रेन की वजह से शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए Dewald Brevis
डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2026 के शुरुआती 3 मैच साइड स्ट्रेन की वजह से नहीं खेल पाए थे। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले टीम के पास पांच दिन का अंतराल है। ऐसे में फ्लेमिंग, ब्रेविस को वापस टीम में लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग नहीं की थी, लेकिन मैच के दिन ब्रेविस को असिस्टेंट कोच राजीव कुमार की थ्रोडाउन गेंदों का सामना करते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें: Sarfaraz Khan ने रचा इतिहास, IPL में पावरप्ले के दौरान ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
इस दौरान उन्होंने ज्यादातर गेंदों को डिफेंस किया, लेकिन किसी भी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं की। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ फुटबॉल खेले। इससे पहले चेपॉक में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पूर्व, ब्रेविस ने मैच से एक दिन पहले साइड नेट्स पर बैटिंग की थी, लेकिन ज्यादातर थ्रोडाउन गेंदों का ही सामना किया। उन्होंने मैच के दिन फील्डिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया था।
