CPL 2025: सेंट लुसिया किंग्स की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में सेंट किट्स 3 रन से हराया
St Lucia Kings beat St Kitts: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का छठा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस दौरान सेंट लुसिया ने सेंट किट्स को तीन रन से धूल चटा दी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सेंट लुसिया किंग्स ने सेंट किट्स को 3 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस सीजन का छठा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सीपीएल 2025 में ये मुकाबला सेंट लुसिया किंग्स व सेंट किट्स के बीच बुधवार 20 अगस्त को वॉर्नर पार्क में खेला गया। रोमांच से भरे इस मैच में सेंट लुसिया ने सेंट किट्स को तीन रन से धूल चटा दी। इस मुकाबले में सेंट लुसिया ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सेंट लुसिया के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सेंट किंट्स 20 ओवर में 197 रन बना सकी। जिसके बाद उसे तीन रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले मुकाबले में सेंट किट्स के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस जीतकर सेंट किट्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, सेंट किट्स के बल्लेबाजों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लुसिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
जॉनसन चार्ल्स ने खेली 58 रन की पारी
टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने 28 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 58 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 38 गेंद पर 61 और टिम डेविड ने 23 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। सेंट किट्स के लिए काइल मेयर्स, फजलहक फारूकी और वकार सलामखिल ने 2-2, नसीम शाह और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
सेंट किट्स की खराब शुरुआत
201 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सेंट किट्स की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए आंद्रे फ्लेचर और काइल मायर्स ने 43 रन जोड़े। लेकिन, अगले 18 रन के अंदर सेंट किट्स ने 3 विकेट और गंवा दिए। 43 पर शून्य वाली सेंट किट्स 61 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद नवियन ने 36 गेंद पर 50 और जेसन होल्डर ने 29 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 63 रन बनाकर जीत की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा और टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: Team India में हो चुका है नए युग का ‘शुभ आरंभ’, सूर्यकुमार की गद्दी पर संकट! BCCI ने दिया संकेत
जेड गुली 13 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। शायद जेड ने एक अच्छा शॉट खेला होता तो टीम जीत सकती थी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 13 रन बनाने थे, लेकिन टीम 9 रन बना सकी। लुसिया के लिए कप्तान डेविड विजे, खैरी पियरे और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट लिए।
एजेंसी इनपुट के साथ
