Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, दासुन शनाका बने कप्तान; 25 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी

Sri Lanka Unveil Preliminary Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका की टीम संभावित 25 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन खिलाड़ियों में ही वर्ल्ड कप के लिए फाइनल 15 खिलाड़ियों का चयन होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 19, 2025 | 01:02 PM

श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sri Lanka Unveil 25-member Preliminary Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। अब इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में महज 50 दिनों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए संभावित दल का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में श्रीलंका ने 25 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट की घोषणा कर दी है। अब इन 25 खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबनी भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की टीम तैयारियों में जुट गई है। वर्ल्ड कप के लिए संभावित टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया है। इस संभावित टीम में बल्लेबाजों के तौर पर पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंडु मेंडिस, को शामिल किया गया है।

The build-up begins as Sri Lanka unveil their 25-member preliminary squad for T20 World Cup 2026 🏆 🇱🇰#T20WorldCup pic.twitter.com/g3fdDH1uIE — ThePapare (@ThePapareSports) December 19, 2025

वहीं इस संभावित टीम में गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का संयोजन अच्छा दिख रहा है। इस बार के वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम ने स्पिनरों को ज्यादा तवज्जो दी है। वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालगे के अलावा और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं तेज गेदबाज के रूप में दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, ईशान मालिंगा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, मिलान रत्नायके को शामिल किया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का शेड्यूल

श्रीलंका का पहला मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका का सामना आयरलैंड से होगा। वहीं स12 फरवरी को श्रीलंका का दूसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ होगा। तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 फरवरी को खेला जाएगा। लीग राउंड का आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 फरवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के लिए 20 दिसंबर को होगा भारतीय टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी चुनी जाएगी टीम

श्रीलंका की प्रारंभिक टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, साहन अराच्चिगे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, त्रवीन मैथ्यू, विजयकांत वियासकांत, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, ईशान मालिंगा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, मिलान रत्नायके।

Sri lanka unveil their 25 member preliminary squad for t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 12:57 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Sri Lanka
  • Sri Lanka Cricket Team
  • T20 World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

T20 वर्ल्ड कप के लिए 20 दिसंबर को होगा भारतीय टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी चुनी जाएगी टीम

2

T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की बड़ी चाल! टीम इंडिया के पूर्व कोच को अपने खेमे में किया शामिल

3

भारत दौरे के लिए श्रीलंका की महिला टीम घोषित, 21 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

4

T20 World Cup से पहले इटली का बड़ा फैसला, कप्तान जो बर्न्स टीम से बाहर; वेन मैडसेन को मिली कमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.