- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Vs Rr Rajasthan Royals Opt To Bowl Against Sunrisers Hyderabad
SRH vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

हैदराबाद बनाम राजस्थान (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम खेले जा रहे इस मुकाबले में रॉजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में राजस्थान की निगाहें लगातार पांचवां मुकाबला जीतने पर होंगी।
इस मुकाबले में दोनों टीमें दो-दो बदलाव के साथ उतरी है। राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर और बृजेश शर्मा की जगह प्रीटोरियस और तुषार देशपांडे को शामिल किया गया है। वहीं हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे की वापसी हुई है। उसके साथ सलिल अरोड़ा को फिर से प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
SRH vs RR मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पराग ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई पिच है। इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी होगी। हमने यहां कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। साल 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) को आराम दिया गया है और प्रीटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
टॉस गंवाने के बाद ईशान ने क्या कहा?
दूसरी ओर, एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, “हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, प्रफुल्ल हिंगे टीम में आए हैं। मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी लंबे समय से कर रहा हूं। मैं अंडर-19 इंडिया टीम का लीडर था, मैं अपनी स्टेट टीम के लिए भी यह काम करता रहा हूं। मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और भी ज्यादा कुछ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है। इसलिए हमने ऐसा किया है। मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ही अच्छे तरीके से कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
SRH vs RR का प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
सनराइजर्स हैदरबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/ विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, इशान मलिंगा
Srh vs rr rajasthan royals opt to bowl against sunrisers hyderabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव: 15 मई को ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं
May 14, 2026 | 01:37 PMPune First Branding Campaign: पुणे मनपा का ‘पुणे प्रथम’ अभियान शुरू, शहर को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
May 14, 2026 | 01:37 PMबुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
May 14, 2026 | 01:32 PMचीन को ‘ड्रैगन’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
May 14, 2026 | 01:30 PMMP में राहुल खुद संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस संगठन की करेंगे समीक्षा, संभागों में जाकर जानेंगे जमीनी हकीकत
May 14, 2026 | 01:27 PMऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
May 14, 2026 | 01:26 PMनेपाल में सड़क पर भिड़े दो विशाल गैंडे, चितवन के पास खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM














