ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
SRH vs KKR के बीच IPL 2026 का छठा मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की।
- Written By: संजय बिष्ट
SRH ने आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में KKR को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
KKR vs SRH IPL 2026 6th Match Highlight: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 छठा मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर इस सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। SRH के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जयदेव उनादकट ने अपने नाम किए। उन्होंने 7 की इकोनॉमी के साथ किफायती गेंदबाजी की। इसके अलवा ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी 2-2 विकेट लिए। वहीं, हर्ष दुबे ने केकेआर के 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।
DONE AND DUSTED! ✅ 🎥 Jaydev Unadkat finishes in style and @SunRisers have their ✌️points 🧡 Scorecard ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/54FBHNcWAz — IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
हेनरिक क्लासेन ने ठोकी फिफ्टी
हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। पारी की शुरुआत शानदार रही, जहां ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेली। किशन और अभिषेक दोनों को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। अनिकेत वर्मा सिर्फ एक रन बना सके। नितीश रेड्डी ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए और क्लासेन के साथ अहम साझेदारी की। सालिल खाता नहीं खोल सके, जबकि हेनरिक क्लासेन 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।
Klaas Apart! 😍 🎥 Heinrich Klaasen at his innovative best 🤌 Scorecard ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @sunrisers pic.twitter.com/zr9UIYSQYO — IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
Kolkata Knight Riders के गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन
इस मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वो सनराइजर्स के बड़े बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने में नाकमयाब रहे। ये ही कारण रहा कि SRH 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 10 से उपर की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए। वहीं, मुजरबानी सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इसके अलावा वैभव ने दो विकेट झटके और कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला।
केकेआर के गेंदबाज को शॉट लगाते अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद ने KKR को 161 पर किया ऑलआउट
गेंदबाजी की तरह बल्लेबाजी में भी केकेआर की टीम ने निराश किया। अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपना जलवा न दिखा सका। हांलाकि रिंकू सिंह ने कुछ देर कोशिश जरूर की, लेकिन वो भी बड़ा स्कोर नहीं कर सके। रनों का पीछा करते हुए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 37 रन बनाए। वहीं, शुरुआत में कुछ बड़े शॉट्स दिखाने के बाद फिन एलन भी 28 रन पर हर्ष दुबे का शिकार बने। इनके अलावा केकेआर को कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
