Srh David Payne Injury Ipl 2026 Out Ankle Injury Bowling Setback
IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का मैच विनर खिलाड़ी
Sunrisers Hyderabad: खराब फॉर्म से जूझ रही एसआरएच को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम का स्टार तेज गेंदबाज बीच सीजन में बाहर हो गया है, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
IPL 2026 SRH: आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड पेन अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीच सीजन उनका बाहर होना टीम के लिए काफी नुकसानदेह माना जा रहा है। पेन ने इस सीजन में केकेआर और आरसीबी के खिलाफ मुकाबले खेले थे, हालांकि उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा था। इसके बावजूद उनका टीम से बाहर होना एसआरएच के लिए चिंता का विषय बन गया है। अब 35 साल के डेविड पेन आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
क्यों बाहर हुए डेविड पेन?
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि डेविड पेन टखने की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह टीम की तेज गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा थे। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए थे, जबकि केकेआर के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OFFICIAL ANNOUNCEMENTDavid Payne has been ruled out of TATA IPL 2026 after sustaining an ankle injury.
डेविड पेन के करियर की बात करें तो आईपीएल 2026 उनका पहला सीजन था, इससे पहले वह कभी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे थे। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव काफी शानदार रहा है। बिग बैश लीग में उन्होंने 22 मुकाबले खेले हैं और 33 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल लीग टी20 में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने 17 मैचों में 27 बल्लेबाजों को आउट किया है।
अगर इंटरनेशनल और घरेलू आंकड़ों पर नजर डालें तो पेन ने इंग्लैंड के लिए अब तक 1 वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 115 मैचों में 328 विकेट झटके हैं, जो उनकी लंबी फॉर्मेट में मजबूती को दर्शाता है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 70 मैचों में 115 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में भी वह काफी प्रभावी रहे हैं, जहां उन्होंने 235 मैचों में कुल 306 विकेट हासिल किए हैं।
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अब जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने की मंजूरी मिल गई है और वह 17 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ सकते हैं। इसके अलावा संभावना है कि वह 25 अप्रैल को टीम के लिए अपना पहला मुकाबला भी खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी।
Srh david payne injury ipl 2026 out ankle injury bowling setback