- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Khaleel Ahmed Injury Ipl 2026 Replacement Options Mukesh Chaudhary Ramakrishna Ghosh
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान, सीजन के बीच में खलील अहमद हुए बाहर; अब टीम में कौन भरेगा उनकी जगह?
- Written By: संजय बिष्ट
CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा, इस पर नजरें टिकी हैं।

खलील अहमद (फोटो- सोशल मीडिया)
Khaleel Ahmed Ruled Out Due To Injury IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्हें बाकी मैचों से दूर रहना पड़ेगा, जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है।
खलील अहमद की चोट बनी परेशानी
खलील अहमद को यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। वह उस मैच में अपना पूरा चार ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर सके थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने में 10 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है, जिसके चलते उनका टूर्नामेंट में वापसी करना संभव नहीं है।
सीजन में नहीं चला खलील का जादू
अगर खलील अहमद के प्रदर्शन की बात करें, तो आईपीएल 2026 में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए। हालांकि टीम हाल ही में लगातार दो मुकाबले जीतकर लय में लौटती दिख रही थी, लेकिन इस बीच उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’
Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी चैंपियन, इंदौर में जश्न का माहौल, राजवाड़ा से लेकर घर तक मनी जीत की खुशी
पहले ही लग चुका था एक और झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था, जो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। अब खलील अहमद के बाहर होने से टीम का तेज गेंदबाजी विभाग और कमजोर नजर आ रहा है।
कौन ले सकता है खलील की जगह?
अब सवाल उठता है कि खलील अहमद की जगह टीम में कौन ले सकता है। चेन्नई के पास फिलहाल दो प्रमुख विकल्प मौजूद हैं। पहला नाम मुकेश चौधरी का है, जो खलील की तरह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें आईपीएल में 16 मैचों का अनुभव है और वह 17 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला
दूसरा विकल्प रामकृष्ण घोष हैं, जिन्हें चेन्नई ने 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 30 लाख रुपये में खरीदा था और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, हालांकि उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। टी20 क्रिकेट में उनके पास 9 मैचों का अनुभव है।
Csk khaleel ahmed injury ipl 2026 replacement options mukesh chaudhary ramakrishna ghosh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के युवा रोज 2 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर, लड़कियां लड़कों से 47% आगे
Jun 02, 2026 | 02:34 AMAaj Ka Rashifal 2 June 2026: जून के पहले मंगलवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सटीक भविष्यफल
Jun 02, 2026 | 12:15 AMमंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PMकल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PMपहले की बात फिर जिता विश्वास और लूटे 8 लाख; बेंगलुरू की ‘सोनिया’ के जाल में फंसा ग्वालियर का किराना कारोबारी
Jun 01, 2026 | 11:10 PMक्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PMCM Suvendu ने दिखाई दरियादिली, कहा- अवैध निर्माण को गिराने से पहले प्रभावित परिवारों को मिले पर्याप्त समय
Jun 01, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM
तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM














