इस दिग्गज ने अचानक लिया संन्यास, दो बार रह चुका है विश्व विजेता टीम का हिस्सा
भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी साल 2007 टी 20 वर्ल्ड कप और साल 2011 वनडे विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साल 2011 में भारत की वनडे विश्वकप टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
टीम इंडिया के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। वो उस भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसने साल 2007 में टी20 और साल 2011 में वनडे विश्वकप का खिताब जीता था। इस दौरान धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी की ट्रॉफी देश की झोली में डाली थी।
पीयूष चावला आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके खेलते हुए केकेआर आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हुआ था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। पीयूष चावला ने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2012 में खेला था।
पीयूष चावला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
पीयूष चावला ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट कर जरिए दी। पीयूष चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर करते हुए अपने बीते पलों को याद किया। इसके अलावा उन्होंने बीसीसीआई और यूपीसीए को भी धन्यवाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
आप सभी का आभारी रहूंगा- पीयूष चावला
पीयूष चावला ने लिखा कि “इस पारी को मैं ग्रैटिट्यूड के साथ खत्म कर रहा हूं। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटारयमेंट की घोषणा करता हूं। आप सभी का आभारी रहूंगा आप सभी इस खूबरसूरत सफर में रहे।” पीयूष चावला भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
आईपीएल करियर
पीयूष चावला ने आईपीएल के कुल 192 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने इतने ही 192 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, स्पिन गेंदबाज 7.96 की इकोनॉमी रही है। उन्हें अंतिम बार मुंबई इंडियंस के लिए साल 2024 में खेलते हुए देखा गया था।
नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, 20 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज
इंटरनेशनल करियर
साल 2006 में पीयूष चावला ने अपने भारतीय टीम के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने टी20 और वनडे फॉर्मेट में भी डेब्यू कर लिया। उनके कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 25 वनडे और 7 टी20 मुकाबलों में 43 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
