- Hindi News »
- Sports »
- Indian Cricket Team Depart To England For Five Test Match Series
नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, 20 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है। शुभमन गिल की अगुवाई में पहली बार टीम विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। 20 जून से पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

टीम इंडिया इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रवाना
IND vs ENG : आईपीएल (IPL) खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो गई है। विदेशी धरती पर टीम नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू हो रहा है। इसी टेस्ट टूर्नामेंट के साथ ही भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी आगाज होने जा रहा है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों में उत्साह नजर आ रहा है।
टीम इंडिया से दो महत्वपूर्ण और दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया है। ऐसे में इस बार युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ टीम विदेशी धरती पर खेलने जा रही है। शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। टीम में इस बार में करुण नायर, साईं सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं।
England-bound & 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬! 👌👌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/b3KBfHq9I4 — BCCI (@BCCI) June 5, 2025
एयरपोर्ट पर उत्साहित दिखे खिलाड़ी
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें ऋषभ पंत, जस्प्रीत बुमराह, साईं सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज शामिल हैं। वहीं कुलदीप यादव की हाल ही में सगाई हुई है वह कुछ दिन बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ी टेस्ट सीरीज को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
विराट और रोहित के बिना खेलेगी टेस्ट मैच
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट टीम की घोषणा से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ऐसे में इस बार इन दोनों खिलाड़ियों के न होने का कुछ दबाव तो जरूर होगा। इंग्लैंड की टीम इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहेगी।
इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी खबर, टीम इंडिया में नए ‘कोच’ की एंट्री, हो गया ऐलान
इंग्लैंड दौरे के लिए ये है टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
इंग्लैंड टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
Indian cricket team depart to england for five test match series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













