मॉर्करन-डिकॉक के नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के लिए टी20 WC 2026 में किया बड़ा कारनामा
SA vs WI Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी कर नया कीर्तिमान बनाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करन और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (फोटो- सोशल मीडिया)
World Cup Opening Partners: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने बल्लेबाजी करते हुए बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
मार्करम और डी कॉक ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी की। यह साझेदारी टी20 विश्व कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक रन दूर
मार्करम और डी कॉक की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र एक रन से चूक गई। यह रिकॉर्ड 2016 टी20 विश्व कप में क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन जोड़े थे। मौजूदा मैच में दोनों बल्लेबाज उस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
Into the Death We Go! ☠️#TheProteas continue to dominate proceedings, moving to 163/1 after 15 overs. 🇿🇦😤 Just 14 runs required from 30 balls as the finish line comes into sight. 👏#Unbreakable #T20WorldCup pic.twitter.com/WjMo7yXIzS — Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 26, 2026
डी कॉक के आउट होने से टूटी साझेदारी
इस शानदार साझेदारी का अंत आठवें ओवर में हुआ, जब क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों में 47 रन बनाकर रोस्टन चेस की गेंद पर जेसन होल्डर को कैच दे बैठे। उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7.6 ओवर में 95 रन था। हालांकि डी कॉक के आउट होने के बाद भी कप्तान मार्करम ने रनगति को धीमा नहीं होने दिया और आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।
मार्करम का कप्तानी पारी में जलवा
एडन मार्करम ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 82 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया। उनके साथ रयान रिकल्टन ने भी शानदार योगदान दिया और 28 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका की जीत, टीम इंडिया की चांदी, वेस्टइंडीज की हार से भारत के सिर से हटा NRR का साया
वेस्टइंडीज की पारी और दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाया, जबकि जेसन होल्डर ने उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 177 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्करम की कप्तानी पारी, डी कॉक की तेज शुरुआत और रिकल्टन की फिनिशिंग ने टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
