मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Youri Tielemans Transfer: यूरी टिलेमांस एस्टन विला से €41 मिलियन में ट्रांसफर होकर 2031 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ गए हैं। बेल्जियम के कप्तान अब माइकल कैरिक की टीम में खेलेंगे।
- Written By: सृष्टि मौर्य
यूरी टिलेमांस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Youri Tielemans Manchester United Transfer: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बेल्जियम के अनुभवी मिडफील्डर यूरी टिलेमांस को एस्टन विला से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। क्लब ने उनकी 41 मिलियन यूरो की रिलीज क्लॉज एक्टिवेट करके ये ट्रांसफर पूरा किया। 29 वर्षीय टिलेमांस ने यूनाइटेड के साथ जून 2031 तक का पांच साल का कॅान्ट्रैक्ट साइन किया है।
टिलेमांस इस समर ट्रांसफर विंडो में आंद्रे सैंटोस के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के दूसरे बड़े मिडफील्ड साइनिंग बने हैं। बेल्जियम के कप्तान हाल ही में अपनी राष्ट्रीय टीम को फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 तक लेकर पहुंचे थे और अब वो मैनेजर माइकल कैरिक की टीम को मार्गदर्शन देंगे।
टिलेमांस की ये खूबियां है मशहूर
प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का लंबा अनुभव रखने वाले टिलेमांस अपनी शानदार पासिंग, दबाव में खेल बनाने की क्षमता और मिडफील्ड से गोल करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक बेल्जियम के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
पिछले सीजन टिलेमांस ने एस्टन विला के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 असिस्ट किए और यूईएफए (UEFA) यूरोपा लीग के फाइनल में एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ पहला गोल दागकर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
टिलेमांस के शानदार आंकड़े
आंकड़ों पर नजर डालें तो यूरी टिलेमांस पिछले सीजन प्रीमियर लीग में सबसे प्रभावशाली मिडफील्डरों में शामिल रहे। उन्होंने प्रति 100 पास पर सबसे ज्यादा डिफेंस तोड़ने वाले पास दिए। भारी दबाव के बीच लाइन-ब्रेकिंग पास देने के मामले में वो लीग में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, फीफा विश्व कप 2026 में उन्होंने 90 प्रतिशत सही पास देने के तरीके के साथ खेलते हुए पांच मैचों में 6 बड़े मौके भी बनाए।
टिलेमांस ने ट्रांसफर पर क्या कहा?
मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ने के बाद यूरी टिलेमांस ने कहा, ‘इस क्लब का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। बचपन से जिस क्लब के लिए खेलने का सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया। यहां आने के बाद मेरा लक्ष्य टीम के साथ बड़े-बड़े खिताब जीतना है।’
यह भी पढ़ें- Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
जेसन विलकॉक्स ने क्या कहा?
क्लब के फुटबॉल निदेशक जेसन विलकॉक्स ने कहा, ‘यूरी पिछले सात वर्षों से प्रीमियर लीग के सबसे बेहतरीन मिडफील्डरों में रहे हैं। उनकी तकनीक, नेतृत्व क्षमता और निरंतर प्रदर्शन हमारी टीम को नई मजबूती देंगे। हमें विश्वास है कि वह क्लब की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे।’
