IND vs PAK विवाद के बीच सौरव गांगुली का बड़ा धमाका! बताया कौन सी टीम उठाएगी वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत रोमांचक रही है, जहां छोटी टीमें बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसी बीच सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी करते हुए खिताब के दावेदार का नाम बताया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
Sourav Ganguli on T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से ही रोमांच चरम पर है। इस बार का विश्व कप कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार 20 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कई मजबूत टीमें खिताब की दावेदार मानी जा रही हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी टूर्नामेंट को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है और बताया है कि इस बार कौन सी टीम ट्रॉफी जीत सकती है।
गांगुली ने टीम इंडिया को बताया फेवरेट
सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। उनके अनुसार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पास बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतरीन संयोजन है, जो किसी भी बड़े टूर्नामेंट में सफलता की कुंजी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
गांगुली ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, भारतीय टीम का प्रदर्शन और बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन टी20 खिलाड़ी बताया, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अगर भारत इस बार खिताब जीतने में सफल रहता है, तो यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई है, ऐसे में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
जीत के साथ भारत की शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया। इस मैच में एक समय भारतीय बल्लेबाजी दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे और टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। यह साल 2026 में उनका चौथा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी रहा, जो उनकी अच्छी फॉर्म को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: PCB के बायकॉट पर भड़के सौरव गांगुली! पूछा तीखा सवाल- आखिर किस वजह से पीछे हट रहा है पाकिस्तान?
अब अगली चुनौती पर नजर
पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और अब उसकी नजर अगले मुकाबले पर है। भारत का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद होगी कि भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी और टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी।
