ये BCCI का खेल है बाबा… विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सौरव गांगुली ने फोड़ा बम
विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज से पहले 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। अब पूर्व कप्तान व पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस पर बड़ा खुलासा किया है।
- Written By: संजय बिष्ट
सौरव गांगुली ने विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच हार चुकी है। मैच के दौरान टीम इंडिया में सही वक्त में सही निर्णय लेने की कमी को देखी गई। सोशल मीडिया में फैंस इस मैच के दौरान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली को याद कर रहे थे। उनका मानना था कि इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी होते तो मुकाबले की स्थिति कुछ और होती। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है।
उन्होंने विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बारे में कुछ ऐसी बात कही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपने इस बयान में सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बीसीसीआई को विराट कोहली के संन्यास के बारे में पहले से ही पता था। अब ऐसे में फिर से विराट के संन्यास वाली खबर फिर से चर्चा का विषय बन रही है।
सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा
विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज से पहले अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। अब सौरव गांगुली ने उनके रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा किया है। सौरव गांगुली ने कहा- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को विराट कोहली के संन्यास के बारे में चार दिन पहले ही पता चल गया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली को अपने फैसले पर विचार करने को कहा था, लेकिन विराट कोहली ने अपना फैसला नहीं बदला।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चला था बल्ला
गौरतलब है कि जिस वक्त सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष थे, उस वक्त विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान थे। टीम इंडिया ने इंग्लैंड सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में विराट ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाया था।
इंग्लैंड से मात खाने के बाद गंभीर का बड़ा ऐलान, फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्य मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा था। जिसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025 में भाग लिया था। ऐसे में हर किसी को लग रहा था कि विराट अगली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अचानक से उनका टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना लोगों के समझ में नहीं आया।
