- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Said Jaspreet Bumrah Able To Play Only Three Matches England Series
इंग्लैंड से मात खाने के बाद गंभीर का बड़ा ऐलान, फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी
हेडिंग्ले में टीम इंडिया को मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बया दिया है। उनके इस बयान से टीम इंडिया के फैंस को बड़ा झटका भी लगा है।
- Written By: संजय बिष्ट

इंग्लैंड से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने करारी हार के साथ शुरुआत की है। लीड्स में गिल एंड कंपनी को इंग्लिश टीम ने 5 विकेट रहते शिकस्त दी। इंग्लैंड ने मुकाबले की अंतिम पारी में 371 रन का स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया। इस दौरान बेन डकेट ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि पांचवे दिन इंग्लिश टीम 350 के स्कोर को आसानी से हासिल करने में कामयाब हो पाई। इसके जीत के साथ ही इंग्लैंड के सीरीज में 1-0 के साथ बढ़त बना ली है।
बेन डकेट ने 170 गेंदों का सामना करते हुए 149 रन बनाए। उनकी इस पारी में 21 चौके शामिल थे। इसके अलावा जैक क्रॉली ने 65 रन बनाए। डकेट और क्रॉली के बीच पहले विकेट के लिए 188 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बाद टीम इंडिया को मनोबल को करारा झटका लगा। बाद में जो रूट ने 53 रन और जेमी स्मिथ ने 44 रन बनाए।
हेडिंग्ले में टीम इंडिया को मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बया दिया है। उनके इस बयान से टीम इंडिया के फैंस को बड़ा झटका भी लगा है। मुकाबला खत्म होने के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट दिया। वहीं, उनकी इस अपडेट के बाद खुद कप्तान गिल भी टेंशन में आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
DC vs GT: शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस खत्म! ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट
ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारत के दो खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, टी20 वर्ल्ड कप में किया था लाजवाब प्रदर्शन
Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने
गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह के उपर हो रहे वर्कलोड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। कोच ने बताया कि बुमराह इंग्लैंड में सिर्फ तीन ही टेस्ट मुकाबले खेल पाएंगे। गंभीर का ये बयान टीम इंडिया के फैंस के लिए परेशानी पैदा करने वाला है।
गंभीर ने बताया कि बुमराह तीन मुकाबलों में खेलेंगे, उनके बिना टीम इंडिया को इंग्लैंड में दो मुकाबले खेलने होंगे। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जस्सी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे।
जसप्रीत बुमराह के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के अन्य गेंदबाज प्लॉप साबित हुए। अन्य गेंदबाज विकेट लेना तो छोड़ों, रन रोकने में भी कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में जसप्रीत बुमराह का दो मुकाबलों में टीम इंडिया के न खेलना परेशानी का सबब बन सकता है।
Gautam gambhir said jaspreet bumrah able to play only three matches england series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 06:26 PMPune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
Apr 08, 2026 | 06:24 PMLove and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
Apr 08, 2026 | 06:23 PMआखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
Apr 08, 2026 | 06:22 PMभोंदुबाबा के बाद एक और मामले से हिल गया नासिक! बहुराष्ट्रीय कंपनी में महिलाओं पर अत्याचार की खुली फाइल
Apr 08, 2026 | 06:21 PMभंडारा ST Bus में मुफ्त की सैर पड़ी भारी, साल भर में पकड़े गए 122 बिना टिकट यात्री, वसूला हजारों का जुर्माना
Apr 08, 2026 | 06:08 PMमहाराष्ट्र में 29 चीनी कारखानों को 1,012 करोड़ रुपये FRP बकाया के लिए नोटिस, 13 अप्रैल को आयुक्तालय में सुनवाई
Apr 08, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














