- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana Reached The Top Odi Rankings
स्मृति मंधाना ऑन टॉप… वनडे रैंकिंग में हासिल की ‘बादशाहत’, 6 साल बाद बनाई जगह
आईसीसी के द्वारा महिला क्रिकेट की नई रैंकिंग लिस्ट साझा कर दी गई है। इस दौरान भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को फायदा मिला है। वहीं, दीप्ति शर्मा को नुकसान झेलना पड़ा है।
- Written By: संजय बिष्ट

स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के द्वारा महिला वनडे क्रिकेट रैंकिंग की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को जबरदस्त फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। अब वो 6 साल के बाद एक बार फिर से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर विराजमान हो गई हैं। दूसरी तरफ एक अन्य भारतीय खिलाड़ी को नुकसान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, साउथ अफ्रीका की अनुभवी खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट को भी नई रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। इंग्लिश खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट को बहुत बड़ा फायदा हुआ है।
स्मृति मंधाना वनडे में नंबर-1
भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वनडे रैंकिंग में बादशाहत हासिल कर ली है। अब वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन चुकी हैं। नई लिस्ट आने से पहले वो दूसरे स्थान पर थी और लौरा वोलवार्ड्स पहले नंबर पर थी। अब लौरा तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं, इंग्लैंड की खिलाड़ी नेट साइवर ब्रंट दूसरे स्थान पर आ चुकी हैं। इससे पहले वो तीसरे स्थान पर थी। इस हिसाब से स्मृति मंधाना और नेट साइवर को 1-1 अंक का फायदा और लौरा वोलवार्ड्स को 2 अंक का नुकसाल हुआ है।
भारतीय की दूसरी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स इस वक्त आईसीसी रैंकिंग लिस्ट में 15वें स्थान पर नजर आ रही हैं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 16वें स्थान पर हैं। अगर बात करें टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा की तो वो एक अंक के नुकसाल के साथ 33वें स्थान पर खिसक गई हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 41वें स्थान पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के बाद भारत में फंसे खिलाड़ियों की हुई घर वापसी, Gulf तनाव के बीच ICC ने ली राहत की सांस
ICC का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा, अन्य टीमों के हाथ लगी इतनी रकम
T20 WC 2026 के बाद कैसा है गेंदबाजी रैंकिंग का हाल? भारत के खिलाड़ी का है अब भी दबदबा, बुमराह टॉप-10 में मौजूद
ICC Rankings Update: अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बने ईशान किशन, मारी लंबी छलांग, संजू सैमसन को भी हुआ फायदा
🚨 SMRITI MANDHANA BECOMES THE NUMBER 1 RANKED BATTER IN WOMEN’S ODI RANKING 🚨 pic.twitter.com/989yhtyuQ0 — Johns. (@CricCrazyJohns) June 17, 2025
यदि बात की जाए ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट की यहां पर कुछ ज्यादा बदलावाी होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। खासकर टॉप 10 की तस्वीर नहीं बदली है। दूसरी तरफ गेंदबाजी रैंकिंग में किम गर्थ 5वें स्थान पर नजर आ रही हैं। वहीं, छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग हैं। जबकि इंग्लैंड की केट क्रॉस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। अगर नजर डाले भारतीय खिलाड़ियों पर तो वो टॉप-10 रैंकिंग में नहीं दिख रहे हैं। ओवरऑल नंबर 24 पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं और मौजूदा वक्त में वो ही भारत की टॉप रैंकिंग गेंदबाज हैं।
Smriti mandhana reached the top odi rankings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jamkhed News: प्याज के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, 6.17 लाख रुपए का माल जब्त
Mar 13, 2026 | 04:09 PMनासिक में पेड़ों की कटाई पर बवाल: अमित ठाकरे का प्रशासन को अल्टीमेटम, जब तक बैठक नहीं, तब तक कुल्हाड़ी नहीं
Mar 13, 2026 | 04:09 PMJNPT पोर्ट पर फंसी फलों की खेप: रमजान के निर्यात सीजन को लगा युद्ध का ग्रहण, APMC में भारी नुकसान
Mar 13, 2026 | 04:04 PMमहाराष्ट्र में मराठी नहीं पढ़ाई तो स्कूल की मान्यता होगी रद्द, मंत्री दादा भुसे ने दी सख्त चेतावनी
Mar 13, 2026 | 04:00 PMमिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश, अब सस्ती कारों में भी मिल रहा ADAS सेफ्टी फीचर
Mar 13, 2026 | 03:59 PMअफगानिस्तान में बड़ा हवाई हमला, कंधार में एयरलाइन का फ्यूल डिपो तबाह; तालिबान ने PAK पर लगाया गंभीर आरोप
Mar 13, 2026 | 03:54 PM‘उस्ताद भगत सिंह’ के गाने में पवन कल्याण ने राशि खन्ना संग मचाया तहलका, 18 घंटे में मिले 20 लाख व्यूज
Mar 13, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














