सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति मंधाना की मां का रिएक्शन; पलाश मुच्छल का जिक्र कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
Smriti Mandhana: आरसीबी की जीत के बाद स्मृति मंधाना की मां ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया, जिसमें पलाश मुच्छल पर तंज कसा गया। यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्मृति मंधाना, उनकी मां और पलाश मुच्छल (फोटो- सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana Mother: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी टीम को विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब दिलाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करना जानती हैं। यह जीत उनके लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि निजी जीवन के कठिन दौर से उबरकर हासिल की गई बड़ी सफलता भी मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में स्मृति को कई व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैदान पर उनके खेल में इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
शादी टूटने की खबरों ने किया था हैरान
कुछ समय पहले स्मृति मंधाना की शादी को लेकर चर्चा काफी तेज थी। बताया गया था कि 23 नवंबर को होने वाली शादी ऐन मौके पर रद्द हो गई, जिसकी खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक कारणों का जिक्र किया गया, जबकि बाद में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रिश्ते में मतभेद और विवाद की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इन खबरों को लेकर आधिकारिक तौर पर बहुत कम जानकारी सार्वजनिक की गई।
सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान
इसी दौरान स्मृति मंधाना की मां स्मिता मंधाना का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहा। इस पोस्ट को फैंस ने स्मृति के संघर्ष और उनकी मानसिक मजबूती से जोड़कर देखा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इस बात का संकेत माना कि मुश्किल समय के बावजूद स्मृति ने खुद को मजबूत बनाए रखा और अपने खेल पर पूरा ध्यान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IPL में RCB की जीत के बाद नासिक में हुड़दंग, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी चैंपियन, इंदौर में जश्न का माहौल, राजवाड़ा से लेकर घर तक मनी जीत की खुशी
फाइनल में खेली मैच जिताऊ पारी
विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में आरसीबी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी, जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत की जरूरत थी और स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पलट दिया और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: नोरा फतेही के डांस ने स्टेज पर लगाई आग, बादशाह के गानों पर झूम उठा पूरा स्टेडियम
कठिन दौर के बाद मिली बड़ी सफलता
स्मृति मंधाना की यह पारी सिर्फ एक मैच जिताने वाली पारी नहीं थी, बल्कि उनके जज्बे और मानसिक मजबूती की भी मिसाल बनी। निजी जीवन की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया कि एक खिलाड़ी के लिए फोकस और समर्पण सबसे बड़ी ताकत होती है। आरसीबी को दूसरी बार खिताब दिलाने के साथ ही स्मृति ने यह साबित कर दिया कि वह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और प्रेरणादायक खिलाड़ियों में से एक हैं।
