रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी चैंपियन, इंदौर में जश्न का माहौल, राजवाड़ा से लेकर घर तक मनी जीत की खुशी
Celebration At Rajat Patidar House: इंदौर के क्रिकेटर रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB के IPL खिताब जीतने पर इंदौर में जश्न का मनाया गया। राजवाड़ा और उनके घर के बाहर फैंस ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
इंदौर में जश्न मनाते लोग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Celebration On RCB Win: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम होने के बाद इंदौर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इंदौर के युवा क्रिकेटर और RCB के कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम की ऐतिहासिक जीत पर शहरभर में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। विशेष रूप से राजवाड़ा क्षेत्र और रजत पाटीदार के निवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
जैसे ही RCB की जीत तय हुई, इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और “विराट और रजत” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई प्रशंसक RCB की जर्सी पहनकर जश्न मनाते नजर आए।
रजत के घर के बाहर भी मना जश्न
वहीं रजत पाटीदार के घर और कॉलोनी में भी जीत की खुशी देखते ही बन रही थी। स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रजत पाटीदार के दादा जगदीश पाटीदार भी इस दौरान बेहद भावुक और खुश दिखाई दिए। उन्होंने अपने पोते की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार माना।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य
कागजों में चल रहे अस्पताल की जमीन पर चला बुलडोजर; इंदौर के खजराना में भारी पुलिस बल के बीच हटा अतिक्रमण
27 घंटे बाद जागी पुलिस, आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज
मौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
कप्तानी और जीत के बारे में नहीं सोचा था
मैच जीतने के बाद रजत ने कहा मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा। मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत में लिखा था। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। रजत की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया। उनकी रणनीति, नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी की क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी सराहना की है।
ये भी पढ़ें : Indore News: जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश
इंदौर को मिला जश्न का मौका
टीम की सफलता के बाद इंदौर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और इसे शहर के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत और रजत पाटीदार की कप्तानी ने इंदौर को जश्न मनाने का एक बड़ा अवसर दिया है। शहरवासियों का मानना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
