Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
Kriti Sanon Cocktail 2 Bts: कृति सेनन ने फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग की यादों में अभी तक खोई हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के साथ एक खूबसूरत बीटीएस वीडियो शेयर कर भावनाएं व्यक्त की।
- Written By: यति सिंह
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Cocktail 2 Shooting: खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं इसी कड़ी में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कृति सेनन के वीडियो में फिल्म की मेकिंग के दौरान के कई ऐसे अनछुए और मजेदार पल शामिल हैं, जिन्हें फैंस को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है।
कृति सेनन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस बीटीएस वीडियो में जिस हिस्से को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वह फिल्म के गाने की शूटिंग का नजारा है। इस गाने की शूटिंग के दौरान कृति सेनन और बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय अभिनेता शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। शाहिद और कृति सेनन कभी ताल से ताल मिलाकर थिरकते दिख रहे हैं, तो कभी सेट पर खूब ठहाके मारकर हंसते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
समुद्र के किनारे रोमांस का तड़का
कृति सेनन की इस वीडियो में कृति सेनन एक से बढ़कर एक अलग और खूबसूरत लुक्स में नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर का जोश भी सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है। दोनों कलाकरों के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग और केमिस्ट्री इस वीडियो में जान डाल रहा है। वीडियो में सिर्फ फाइनल टेक ही नहीं, बल्कि डांस की तैयारियों और रिहर्सल के पलों को भी बखूबी दिखाया गया है। समंदर के खूबसूरत किनारे पर फिल्माए गाना बेहद ही खूबसूरत लग रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाया फैंस का रोमांच
फिल्म कॉकटेल के वीडियो में सिर्फ कृति और शाहिद ही नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़े अन्य अहम कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की दूसरी मेन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की भी इस वीडियो में एक बहुत ही प्यारी और छोटी सी झलक देखने को मिली है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इसी के साथ ही डायरेक्टर होमी अदजानिया भी सेट पर अपनी टीम का डायरेक्ट करते हुए और हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- ‘उन्होंने निर्देशों का पालन किया’
कॉकटेल-2 की यादों में खोई कृति सेनन
कृति सेनन ने इस खूबसूरत पोस्ट को शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। कृति सेनन ने लिखा कि ‘वह मानसिक रूप से अभी भी फिल्म की उसी खूबसूरत दुनिया में घूम रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे 19 जून से सिनेमाघरों में जाकर ‘कॉकटेल 2’ को जरूर देखें।
आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा पहलू है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं से बनी इस फिल्म में दर्शकों को प्यार, दोस्ती और रिश्तों में उतार-चढ़ाव भरपूर देखने को मिलेगा।
