Asia Cup 2025: जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल करेंगे धमाकेदार वापसी?
Shubman Gill: शुभमन गिल आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसके बाद टी20 विश्वकप 2024 के दौरान उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Team India in Asia Cup 2025: इंग्लैंड सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2025 का इंतजार है। इस साल एशिया कप का आगाज अगले महीने 9 सितंबर से होने वाला है। खबर है कि इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान अगस्त महीने के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। खबर ये भी है कि इस टूर्नामेंट के जरिए टी20 टीम में शुभमन गिल की भी वापसी हो सकती है। बता दें कि गिल लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।
शुभमन गिल आखिरी बार टीम इंडिया की टी20 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में दिखें थे। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्वकप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। इस मेगा टूर्नामेंट में भी टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे। अब रिपोर्ट्स के जरिए पता चल रहा है कि वो एशिया कप में वापसी कर सकते हैं। इस लिस्ट में उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का भी नाम शामिल है।
तीन बल्लेबाज रेस में शामिल
एशिया कप 2025 की टी20 टीम में शामिल होने के बारे में तीन बल्लेबाजों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का नाम शामिल है। अगर बात करें यशस्वी जायसवाल की तो वो वनडे और टी20 कमिटमेंट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। अब रिपोर्ट है कि वो मैनेजमेंट उन्हें एशिया कप 2025 के दौरान टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
गिल और यशस्वी जायसवाल के अलावा मैनेजमेंट साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल कर सकती है। आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए खेला था। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इस सीजन में शुभमन गिल के साथ उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाना है। इस दौरान फाइनल में पहुंचने वाली टीम को कुल 6 मैच खेलने होंगे।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन का RR के साथ भविष्य तय! IPL 2026 से पहले आया बड़ा अपडेट
एक साथ चार ओपनर का शामिल होना मुश्किल
हांलाकि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को एक साथ टीम में रखना मैनेजमेंट के मुश्किल भरा फैसला होगा। इसके पीछे का कारण तीनों बल्लेबाजों का ओपनर होना है। वहीं, अभिषेक शर्मा पहले से ही टी20 टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो मौजूदा वक्त में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं। ऐसे में अब टीम के ऐलान वाले दिन पता चल पाएगा कि कौन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनता है और कौन नहीं।
