‘IPL के अंत में…’, एजबेस्टन में इस प्लान के तहत शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक
Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 269 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। दूसरे दिन की समाप्ती के बाद उन्होंने इंग्लैंड दौरे में सफलता का राज बताया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- @BCCI)
बर्मिंघम: लीड्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लय में दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम को फ्रंट से लीड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहली पारी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके पीछी की वजह टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के द्वारा लगाया गया दोहरा शतक है।
उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन की विशाल पारी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कुल मिलाकर गिल कप्तान के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने प्लान के बारे में बताया है।
गिल ने दोहरा शतक पर खोला राज
एजबेस्टन में जैसे ही गिल ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। फैंस सोशल मीडिया में कप्तान के 300 रन की मांग करने लगे। हालांकि शुभमन गिल ये मांग पूरी नहीं सके और 269 रन पर आउट हो गए। लेकिन उनकी ये पारी भारत के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी साबित हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी इस पारी का राज खोला है।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
IPL के अंत में कुछ चीजों पर काम किया- शुभमन गिल
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद गिल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का राज खोला। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि “मैंने कुछ चीजों पिर काम किया और आईपीएल के अंत में, जो टेस्ट क्रिकेट में जाने से पहले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अब जीत तरह से चीजें हुई हैं, उसे देखते हुए यह मेरे लिए काम कर रहा है।”
Gill praises the bowlers’ precision at the end of a dominant Day 2. Dekhiye #ENGvIND 2nd Test Day 3, aaj Sony Sports Network ke TV channels par! 📺#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #NayaIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings | @ShubmanGill pic.twitter.com/UV0LaZ9biu — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 4, 2025
टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर बड़ा अपडेट, रोहित-विराट के फैंस का इंतजार…
इसके आगे गिल ने बताया कि “मैंने पिछले कुछ दिनों से कोई स्लिप कैच नहीं लिया क्योंकि मैं बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन उस कैच को पकड़ना अच्छा लगा। फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण थी और हमने इस बारे में चर्चा की कि अगर हम पिछले गेम में आधे भी अच्छे होते, तो चीजें अलग होती।”
